Home PRIMARY KA MASTER NEWS रोजगार का संकट : हाईस्कूल पास वाली भर्ती में बीटेक व एमटेक वाले भी

रोजगार का संकट : हाईस्कूल पास वाली भर्ती में बीटेक व एमटेक वाले भी

by Manju Maurya

प्रयागराज

• चपरासी आदि के 1558 पदों के लिए 25.47 लाख आवेदन

देशभर में बेरोजगारी का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है और सरकारी विभागों में पदों की संख्या घटती जा रही है। निजी क्षेत्र में रोजगार के साधन सीमित हैं, जो हैं भी उनमें सामाजिक सुरक्षा नहीं है। ऐसे में अधिकतर युवाओं का रुझान सरकारी नौकरी की तरफ है। आलम यह है कि कुछ सौ पदों के लिए लाखों आवेदन आ रहे हैं। यही नहीं, हाईस्कूल स्तर की पढ़ाई से मिलने वाली चपरासी, अनुचर, दफ्तरी जैसी नौकरी के लिए बीटेक, एमटेक, बीएससी, एमएससी वालों ने बड़ी संख्या में आवेदन किए हैं। इन्होंने उच्च तकनीकी शिक्षा ग्रहण की, लेकिन रोजगार न मिलने के कारण चपरासी जैसे पद पर भी नौकरी करने को तैयार हैं।

कर्मचारी चयन (एसएससी) की और से केंद्र सरकार के विभागों और मंत्रालयों में मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) परीक्षा से चपरासी, अनुचर, दफ्तरी आदि के 1198 पदों और सेंट्रल बोर्ड आफ इनडायरेक्ट टैक्स एंड कस्टम (सीबीआइएन) एवं सेंट्रल ब्यूरो आवेदन आफ नारकोटिक्स (सीबीएन) में हवलदार के 360 पदों पर भर्ती होनी

है। इसके लिए योग्यता हाईस्कूल निर्धारित की गई थी। 30 जून से 21 जुलाई 2023 तक आवेदन लिया गया। देशभर से 25,47,333 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। इसमें से एसएससी मध्य क्षेत्र (यूपी और बिहार ) से 7, 99, 504 आवेदन आए। चयन के लिए एक परीक्षा होती है, आयोग जो एक से 14 सितंबर तक कराई जा चुकी है। कहीं और रोजगार न मिलने के कारण यूपी व बिहार के उच्च शिक्षित युवा भी इस पद के लिए कतार में खड़े हैं। यूपी और बिहार के हाईस्कूल पास 1,16,092 अभ्यर्थियों के आवेदन आए, जबकि 6,83, 412 अन्य उच्च शिक्षित अभ्यर्थियों के हैं। इसकी परीक्षा में कई अभ्यर्थियों ने साल्वर बैठाने का

यूपी बिहार से उच्च शिक्षित युवाओं के आवेदन

• इंटरमीडिएट 4,23,910

• डिप्लोमा 9,820

• बीए, एमए 1,13,584

• बीएससी, एमएससी

85,665

• बीकाम, एमकाम

13,911

• बीटेक और बीई 11,110.

• एमटेक और एमई 280

• एमबीए 790

• एलएलबी, एलएलएम 457

बीएड और एमएड 4,484

प्रयास किया था। 14 साल्वर परीक्षा के दौरान पकड़े गए थे।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96