Home PRIMARY KA MASTER NEWS सरकार के सहयोग से हर महिला होगी सबला : योगी

सरकार के सहयोग से हर महिला होगी सबला : योगी

by Manju Maurya

लखनऊ, । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र से पहले मिशन शक्ति के चौथे चरण का आगाज करते हुए नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति का ही परिणाम है कि एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में महिला संबंधी अपराधों में काफी गिरावट आई है। साथ ही ऐसे अपराधियों को सर्वाधिक सजा दिलाने वाला राज्य भी उत्तर प्रदेश बन गया है। मुख्यमंत्री ने कहा, सरकार की योजनाओं और सहयोग से हर महिला सबला बनेगी।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को पहले अपने सरकारी आवास से महिला सशक्तीकरण रैली का शुभारंभ किया। उसके बाद लोकभवन में तीन देवियों के प्रतीक के रूप में नविशिष्ट अतिथियों पद्मश्री हेमा प्रभा सोतिया, इसरो वैज्ञानिक ऋतु करिधल श्रीवास्तव और एचसीएल की चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मंत्री बेबी रानी मौर्य, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र मौजूद रहे।

उज्ज्वला के तहत दिवाली से पहले मिलेगा फ्री सिलेंडर

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में एक करोड़ 75 लाख परिवार को फ्री में उज्ज्वला रसोई गैस के कनेक्शन उपलब्ध करवाए गए हैं। इन सभी को जल्द से जल्द आधार से लिंक किया जा रहा है, ताकि दीपावली से पहले ये मिल यके। 55 लाख से अधिक परिवारों को आवास मिले। योजनाओं में अधिकतर महिला लाभार्थी शामिल हैं।

बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शेंगे नहीं

लखनऊ। सीएम ने शनिवार को मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तीकरण रैली रवाना की। इस मौके पर कहा, बेटियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों से सख्ती से निपटेंगे।

पद्मश्री हेमा, ऋतु और रोनशी बेटियों के लिए प्रेरणा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लखनऊ की बेटी इसरो वैज्ञानिक ऋतु करिधल श्रीवास्तव का कार्यक्रम में उपस्थित रहना बेटियों को इस क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। सीएम ने आगे कहा, पद्मश्री हेमा प्रभा सोफिया ने हाथ की कारीगरी के माध्यम से अपने हुनर को एक मंच दिया, जो सशक्तीकरण के एक मॉडल को प्रस्तुत करता है। एचसीएल की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा ने सामाजिक कार्यों संग अपने सामर्थ्य से उद्योग को नई ऊचाईयां दी हैं।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96