Home PRIMARY KA MASTER NEWS Success Story -प्रेरणादायक : बेहतरीन करियर छोड़ शुरू की सिविल सर्विस की तैयारी, बिना कोचिंग पहले प्रयास में ही बन गईं DSP

Success Story -प्रेरणादायक : बेहतरीन करियर छोड़ शुरू की सिविल सर्विस की तैयारी, बिना कोचिंग पहले प्रयास में ही बन गईं DSP

by Manju Maurya

Success Story: अगर कुछ हासिल करने का जज्बा हो तो कोई भी लक्ष्य पाना नामुमकिन नहीं होता. इस बात को हरियाणा की बेटी जया शर्मा ने साबित कर दिखाया. हाल ही में हरियाणा लोक सेवा आयोग ने हाल ही में राज्य सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे जारी किए हैं. इसमें जया शर्मा ने सफलता हासिल करके फिर से बेटियों का मान बढ़ाया है. आइए जानते हैं जया की सक्सेस स्टोरी के बारे में…

जया शर्मा हरियाणा के हिसार की रहने वाली हैं. उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा क्लियर करके 8वीं रैंक हासिल की है. उनके पिता प्रमोद शर्मा फतेहाबाद के पूर्व जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक रहे हैं. वर्तमान में वह चंडीगढ़ में नियुक्त हैं. 

जॉब छोड़कर की परीक्षा की तैयारी

जया बचपन से ही पढ़ाई में होशियार रही हैं. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मैथ्स में बीएससी की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद आईआईटी दिल्ली से एमएससी की डिग्री हासिल की है. मास्टर्स कंप्लीट करने के बाद जया ने एक प्राइवेट कंपनी से करियर की शुरुआत कर दी थी और वह बढ़िया पद पर जॉब कर रही थीं, लेकिन उनकी मंजिल तो कहीं और थी. जया ने अपनी अच्छी-खासी जॉब छोड़ी और सिविल सेवा परीक्षा की तैयारियों में जुट गईं.

बगैर कोचिंग की थी तैयारी

जया ने बिना कोचिंग सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की. अपनी अथक मेहनत की बदौलत पर जया ने फर्स्ट अटैम्प्स में राज्य सिविल सेवा परीक्षा क्रैक कर ली और टॉप 10 में अपनी जगह भी पक्की की. अब वह डीएसपी के तौर पर नियुक्ति पाएंगी.

जया ने बताया था कि तैयारी के दौरान उनका पूरा फोकस सिलेबल पर था, लेकिन जब पढ़ने में मन नहीं लगता था, तो वह नॉवेल पढ़तीं या फिल्में देखकर मूड ठीक करती थीं. जया बताती हैं कि तैयारी के दौरान उनकी मां ने हमेशा उनका साथ दिया. फिलहाल, जा यूपीएससी सीएसई की तैयारी में जुटी हुई हैं.

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96