Home PRIMARY KA MASTER जनपद के भीतर शिक्षकों के “सामान्य ट्रांसफर” की उम्मीद जगी, देखें इस आदेश को

जनपद के भीतर शिक्षकों के “सामान्य ट्रांसफर” की उम्मीद जगी, देखें इस आदेश को

by Manju Maurya

_नार्मल ट्रांसफर के संकेत,,।।।_

_उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा (अध्यापक) सेवा नियमावली 1981 (अद्यतन संशोधित) में उल्लिखित नियम 21 में दिये गये प्राविधानुसार शिक्षक का पदस्थापन / प्रशासनिक दृष्टिकोण से अन्य विद्यालय में स्थानान्तरण / पदस्थापन किये जाने हेतु जनपद स्तर पर गठित समिति का प्रस्ताव जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से सचिव उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज को उपलब्ध कराया जायेगा, परिषद द्वारा सक्षम स्तर से अनुमति प्राप्त करते हुए ऐसे अध्यापको के स्थानान्तरण / पदस्थापन के सम्बन्ध में अग्रेतर कार्यवाही की जायेगी।_

_इस सम्बन्ध में अवगत कराना है कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा पत्रांक महानिo/12075/2022-23 दिनांक 01.03.2023 द्वारा विद्यालय में *कार्यरत कर्मचारियों के मध्य आपसी सामंजस्य में कमी होने के कारण परस्पर विवाद, कार्यरत कर्मचारियों का ग्रामीणों से सामंजस्य में कमी होने के कारण विवाद, विद्यालय आवागमन में शिक्षक के साथ पूर्व में घटित गम्भीर घटनाओं के दृष्टिगत असुरक्षा जैसी स्थिति* में शिक्षक का पदस्थापन / प्रशासनिक दृष्टिकोण से अन्य विद्यालय में किये जाने हेतु प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराया गया है तथा महानिदेशक स्कूल शिक्षा, उ०प्र० लखनऊ द्वारा पत्रांक महा०नि० /3475 / 2023-24 दिनांक 19.06. 2023 द्वारा उत्तर प्रदेश निःशुल्क और बाल शिक्षा का अधिकार नियमावली 2011 के अनुरूप विद्यालय में स्वीकृत पदों के सापेक्ष अध्यापकों की उपलब्ध सुनिश्चित किये जाने तथा शिष्य-अध्यापक छात्र अनुपात को बनाये रखने हेतु विद्यालय में स्वीकृत अध्यापक संख्या का पुनरीक्षण करते हुए आवश्यकतानुसार अध्यापकों को पुनर्योजित किये जाने हेतु प्रस्ताव प्रेषित किया गया है।_

महानिदेशक स्कूल शिक्षा उ0प्र0 लखनऊ द्वारा शासन को प्रेषित प्रस्ताव एवं शासन द्वारा पत्र द्वारा की गयी पृच्छा के सम्बन्ध में अवगत कराया गया है कि अध्यापको के स्थानान्तरण के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा (अध्यापक) सेवा नियमावली 1901 (अन संशोधित) के नियम 21 में निम्न प्रावधान किये गये है..

21- स्थानान्तरण: किसी अध्यापक का स्थानान्तरण ग्रामीण स्थानीय क्षेत्र से नगर स्थानीय क्षेत्र में या इसके विपरीत या किसी एक नगर स्थानीय क्षेत्र से उसी जिले के किसी अन्य नगर स्थानीय क्षेत्र में या एक जिले के स्थानीय क्षेत्र से किसी अन्य जिले के स्थानीय क्षेत्र को सिवाय अध्यापक के अनुरोध पर या उसकी सहमति से और दोनों ही दशा में परिषद् के अनुमोदन के नहीं किया जायेगा।

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा (अध्यापक) सेवा नियमावली 1981 (अद्यतन संशोधित नियम 21 में दिये गये प्रावधानुसार शिक्षक का पदस्थापन/प्रशासनिक दृष्टिकोण से अन्य विद्यालय में स्थानान्तरण / पदस्थापन किये जाने हेतु जनपद स्तर पर गठित समिति का प्रस्ताव जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के माध्यम से वि बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज को उपलब्ध कराया जायेगा, परिषद द्वारा सक्षम स्तर से अनुमति प्राप्त करते हुए ऐसे अध्यापको के स्थानान्तरण/पदस्थापन के सम्बन्ध में अग्रतर कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96