Home PRIMARY KA MASTER NEWS करवाचौथ : पत्नी की सेवा को मांगी छुट्टी, मिला नोटिस

करवाचौथ : पत्नी की सेवा को मांगी छुट्टी, मिला नोटिस

by Manju Maurya

आवेदन में लिखा- महान पत्नी के लिए रखना है व्रत, पत्र इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित

अमरोहा : स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी को करवाचौथ पर आकस्मिक अवकाश मांगना भारी पड़ गया। पत्र में उसने पर्व पर पत्नी की सेवा करने के लिए एक दिन की छुट्टी मांगी थी । अवकाश संबंधी यह पत्र इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद सीएमओ ने कर्मचारी को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है।

सीएमओ कार्यालय में कनिष्ठ सहायक राजकुमार ने मंगलवार को सीएमओ के नाम एक पत्र लिखा। इसमें उनका कहना था कि करवाचौथ पर प्रातः काल से उन्हें

अपनी पत्नी की सेवा करनी है। इसके कारण घर में सुख-शांति तथा खुशहाली आती है। उस महान धर्मपत्नी की लंबी आयु के लिए करवाचौथ का व्रत रखना है। राजकुमार का यह पत्र उनके ही किसी साथी ने इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया ।

सीएमओ डा. सत्यपाल सिंह ने

बताया कि राजकुमार ने पोर्टल पर आवेदन कर उनसे अवकाश तो लिया है मगर उसमें करवाचौथ का जिक्र नहीं है। उनका हस्ताक्षरित अवकाश संबंधी एक पत्र प्रसारित हो रहा है। उसमें करवाचौथ का व्रत रखने व पत्नी की सेवा करने की बात लिखी गई है।

पत्र की शब्दावली त्योहार की गरिमा को लेकर उचित नहीं है। वहीं, साधारण आवेदन पर जब अवकाश स्वीकृत कर दिया गया है, फिर पत्र क्यों लिखा गया ? इसे लेकर उन्हें नोटिस जारी किया जा रहा है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96