Home PRIMARY KA MASTER NEWS एनपीएस से निकासी के लिए खाते का तुरंत सत्यापन होगा

एनपीएस से निकासी के लिए खाते का तुरंत सत्यापन होगा

by Manju Maurya

नई दिल्ली। पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) से जुड़े कुछ नियमों में अहम बदलाव किए हैं। इनके तहत अब एनपीएस सदस्यों का कोष से धनराशि निकालने या फिर योजना से बाहर निकलने पर बैंक खाते का तत्काल सत्यापन अनिवार्य होगा। इस बदलाव से यह सुनिश्चित होगा कि ग्राहकों के बैंक खाते में समय पर निकासी की रकम जमा हो जाए।

नए नियम यहां भी लागू ये प्रावधान एनपीएस, अटल पेंशन योजना और एनपीएस लाइट में सभी प्रकार की निकासियों और बैंक खाता विवरणों में बदलाव के लिए लागू होंगे। इस संबंध में नियामक ने सर्कुलर जारी किया है। इसके अनुसार बैंक खाते का सत्यापन ‘पेनी ड्रॉप’ तरीके से किया जाएगा। इस प्रक्रिया में बैंक खाते के विवरण को अपडेट करने के लिए नाम मिलान के साथ ही निकासी अनुरोध का विस्तृत विवरण देना आवश्यक है।

सत्यापन असफल होने पर खारिज होगा निवेदन

पेंशन नियामक ने स्पष्ट किया है कि विवरण को बदलने के लिए पेनी ड्रॉप सत्यापन अनिवार्य रूप से सफल होना चाहिए। यदि सेंट्रल रिकॉर्ड एजेंसी (सीआरए) सत्यापन में असफल रहती है तो एनपीएस से धन निकासी, योजना से बाहर निकलने या बैंक खाते के विवरण में बदलाव को लेकर किसी भी निवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि जब भी किसी सदस्य का सत्यापन असफल हो जाता है तो सीआरए अतिरिक्त सत्यापन करता है। साथ ही निकासी से जुड़े किसी भी अनुरोध को आगे बढ़ाने से पहले काफी सर्तकता बरती जाती है।

किसे कहते हैं पेनी ड्रॉप सत्यापन सुविधा

पेंशन नियामक ने एनपीएस सदस्यों के लिए पेनी ड्रॉप सत्यापन सुविधा शुरू की थी।

इसके तहत सेंट्रल रिकॉर्ड एजेंसी किसी सदस्य के बैंक खाते की मौजूदा स्थिति की जांच करती हैं और खाते में नाम को स्थायी सेवानिवृत्ति खाता संख्या (पीआरएएन) में नाम और जमा किए गए दस्तावेजों के साथ मिलान करती है। लाभार्थी के बैंक खाते में एक रुपये भेजकर उसे सत्यापित किया जाता है।

गलती होने पर सदस्य को सूचित किया जाएगा

अगर पेनी-ड्रॉप सत्यापन असफल होता है तो सीआरए को इसकी जानकारी एनपीएस सदस्य के मोबाइल नंबर और ई-मेल पर भेजनी होगी।

सदस्य को सलाह दी जाएगी कि वे अपने नोडल ऑफिसर से संपर्क कर सकते हैं। नोडल ऑफिसर निर्धारित प्रक्रिया के तहत ग्राहक के बैंक खाते की विवरण में बदलाव को लेकर फैसला करेगा।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96