Home PRIMARY KA MASTER NEWS EPFO : ऊंची पेंशन के लिए 2000 करोड़ रुपये चुकाने होंगे

EPFO : ऊंची पेंशन के लिए 2000 करोड़ रुपये चुकाने होंगे

by Manju Maurya

नई दिल्ली, । कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अधिक पेंशन के आवेदकों से अतिरिक्त योगदान या बकाया राशि लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि संगठन ने पहले चरण में कुल 1,974 करोड़ रुपये के लिए 32,951 आवेदकों को मांग पत्र जारी किए हैं।

ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड की हालिया बैठक में इसकी जानकारी दी गई। इस दौरान सेवानिवृत्ति निधि प्रबंधक ने बताया कि अधिक पेंशन के सभी आवेदनों के निपटाने में कुछ वक्त लग सकता है। ईपीएफओ को कुल मिलाकर उच्च पेंशन के लिए 17.49 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 6 लाख 29 हजार आवेदनों की जांच पूरी कर ली गई है और इन्हें मांग पत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, 5 लाख 27 हजार आवेदनों में नियोक्ताओं को विसंगतियों में सुधार के लिए भी लिखा है।

भुगतान के लिए ये विकल्प ईपीएफओ उच्च पेंशन के लिए जो बकाया राशि निर्धारित करेगा, उसकी कटौती पीएफ खाते में उपलब्ध राशि से की जाएगी। यदि पीएफ खाते में पर्याप्त राशि उपलब्ध नहीं है तो सदस्य को सीधे या नियोक्ता के माध्यम से जमा करनी होगी।

31 दिसंबर तक सत्यापन आवेदन के बाद कर्मचारियों से प्राप्त दस्तावेजों का ईपीएफओ सत्यापन कर रहा है। संबंधित कर्मचारियों और नियोक्ताओं से वेतन विवरण व अन्य जरूरी जानकारियां मांगी जा रही हैं।

सलाहकार नियुक्त

बताया जा रहा है कि बैठक में अधिक पेंशन के वित्तीय प्रभाव और इसे लागू करने की प्रक्रिया पर भी विस्तार से चर्चा हुई। ईपीएफओ ने इस मुद्दे के समाधान के लिए वित्तीय सलाहकार की नियुक्ति की है, जो सभी पहलुओं का बारीकी से मूल्यांकन कर रहा है। सभी आवेदनों के विश्लेषण के बाद ही बकाया राशि के लिए मांग पत्र जारी किए जा रहे हैं। जो आवेदक पैसा जमा करेंगे, वे उच्च पेंशन के लिए पात्र होंगे।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96