Home PRIMARY KA MASTER NEWS SDM : एडीएम को गायब मिले शिक्षक, कटेगा वेतन

SDM : एडीएम को गायब मिले शिक्षक, कटेगा वेतन

by Manju Maurya

पीलीभीत। विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य के दौरान रविवार को अपर जिलाधिकारी ने जिले के बूथों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बूथों पर शिक्षक व अन्य कर्मचारी मौजूद नहीं मिले। गैरहाजिर पाए गए कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही वेतन काटने के भी आदेश जारी किए गए हैं।

अपर जिलाधिकारी ने विशेष मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। जहानाबाद के उच्च प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 368, 369 से प्रधानाध्यापक हीरेंद्र देव, सीमा बी स्कूल से गायब मिलीं। प्राथमिक विद्यालय जहानाबाद में भी बूथ संख्या 371-372 का टाउन हॉल बंद मिला। साथ ही बीएलओ लालता प्रसाद और अनुदेशक अफजाल अहमद गायब मिले। नगर पंचायत परिसर जहानाबाद बूथ संख्या 364 में बीएलओ मुख्तार अहमद, बूथ संख्या 365 पर बीएलओ सोनी, टाउन हॉल कक्ष संख्या 3 में बीएलओ अनीता वर्मा सुपरवाइजर, गुफरान अहमद प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय सेमर खेड़ा अनुपस्थित मिले हैं।

प्राथमिक विद्यालय बाकरगंज में निरीक्षण के दौरान एडीएम राम सिंह गौतम को बूथ संख्या 104 पर सुनील कुमार सहायक अध्यापक, इंद्रजीत सिंह उपस्थित मिले, लेकिन उनके पास कोई भी प्रपत्र उपलब्ध नहीं थे। प्राथमिक विद्यालय रमपुर मिश्र में निरीक्षण के दौरान बूथ संख्या 96 पर बीएलओ रोजगार सेवक वेद प्रकाश और प्रधानाध्यापक मेघा जैसवार उपस्थित मिले। कंपोजिट विद्यालय कटैया इस्लाम में बूथ संख्या 89 पर तैनात शिक्षामित्र गिरजा शंकर, कंपोजिट विद्यालय पकड़िया नौगवां में बूथ संख्या 249 पर शिक्षामित्र नवनीत कुमार, बूथ संख्या 250 पर तबस्सुम निगार, बूथ संख्या 251 पर समा परवीन एवं बूथ संख्या 253 पर अंजलि राठी अनुदेशक अनुपस्थित मिलीं। बूथ अधिकारी अनुपम त्रिपाठी सहायक अध्यापक भी विद्यालय में मौजूद नहीं मिले। उनके अलावा प्रधानाध्यापक रुबीना विद्यालय से अनुपस्थित मिलीं। निरीक्षण के दौरान सुपरवाइजर मोहम्मद आरिफ के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश देते हुए दो दिन का वेतन कटाने के आदेश दिए गए हैं।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96