Home PRIMARY KA MASTER NEWS Primary ka master : विद्यालय में शराब की बोतल लिए झगड़ रहे अध्यापकों को बीएसए ने किया निलंबित

Primary ka master : विद्यालय में शराब की बोतल लिए झगड़ रहे अध्यापकों को बीएसए ने किया निलंबित

by Manju Maurya

 फर्रुखाबाद। जिस विद्यालय में गुरुजनों को देवता तुल्य मानकर बेहतर भविष्य बनाने के लिए शिक्षा अर्जित करने जाते हैं, उसी विद्यालय में अध्यापक आपस में झगड़ा कर रहे थे। एक अध्यापक के हाथ में शराब की बोतल भी थी। 

अध्यापकों को आपस में झगड़ा करते देख बच्चे सहमे खड़े थे, तो स्कूल के बाहर तमाशबीन ग्रामीणों का मजमा जुटा था। इसी दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) वहां निरीक्षण करने पहुंचे। ग्रामीणों ने प्रभारी प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक के बीच हो रहे झगड़े का वीडियो भी दिखाया। उसके बाद बीएसए ने दोनों को निलंबित कर दिया।

यह है पूरा मामला

सोमवार सुबह करीब 10.30 बजे कायमगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भटमई का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद निरीक्षण करने पहुंचे तो उनको स्कूल के बाहर ग्रामीणों की भीड़ खड़ी मिली।

स्कूल के अंदर पहुंचे तो वहां प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार और सहायक अध्यापक अरविंद सिंह आपस में झगड़ा कर रहे थे। इस दौरान काफी बच्चे घर चले गए थे तो कुछ बरामदे में सहमे खड़े थे। बीएसए को देखते ही दोनों शांत हो गए, लेकिन ग्रामीणों ने इससे पहले उनका वीडियो बना लिया था।

वीडियो बीएसए को दिखाया गया। उसमें दोनों शिक्षक झगड़ा करते दिखे और एक-दूसरे को गाली-गलौज कर रहे थे। उसमें एक सहायक अध्यापक हाथ में शराब की बोतल लिए थे। 

सहायक अध्यापक ने कहा- हस्ताक्षर के लिए मांगी थी बोतल

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सहायक अध्यापक से पूछताछ की तो उसने बताया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक उसके एरियर बिल पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं, हस्ताक्षर करने के लिए उन्होंने शराब की बोतल मांगी थी, जिसे लेकर वह आया था। 

प्रधानाध्यापक सुनील कुमार ने कहा कि सहायक अध्यापक अरविंद सिंह की पत्रावली में खामियां थीं, उसे पूरा करने के लिए कहा था। इस पर वह झगड़ा करने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों अध्यापक शराब पीते हैं।

दोनों को किया गया निलंबित

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्कूल में शिक्षण कार्य कराने की बजाए आपस में झगड़ा करने और पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने के आरोप में प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील कुमार व सहायक अध्यापक अरविंद सिंह को निलंबित कर दिया है। 

दोनों शिक्षकों को उसी विद्यालय में संबद्ध किया गया है। निलंबन की जांच खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय राजीव श्रीवास्तव को दी है। विद्यालय में 91 बच्चे पंजीकृत हैं। सोमवार को 37 बच्चों की उपस्थिति दर्ज थी। मौके पर 15-12 ही मिले थे।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96