Home PRIMARY KA MASTER NEWS शिक्षकों की पदोन्नति में फंसा पेंच, मांगे दिशानिर्देश

शिक्षकों की पदोन्नति में फंसा पेंच, मांगे दिशानिर्देश

by Manju Maurya

हाथरस। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की पदोन्नति में पेंच फंस रहा है। अभी यह साफ नहीं हो रहा है कि आखिर पदोन्नति के लिए शिक्षकों का किन मानकों के आधार पर चयन किया जाएगा। इसे ध्यान में रखते हुए बीएसए ने सचिव बेसिक शिक्षा विभाग से मार्गदर्शन मांगा है।

बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन जूनियर विद्यालयों में कार्यरत सहायक शिक्षकों व शिक्षिकाओं की पदोन्नति होनी है। पदोन्नति के लिए पात्र शिक्षकों की सूची भी पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। गठित चयन समिति की पत्रावली अनुमोदन के

लिए जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर दी गई है। जिस पर नौ नवंबर को अनुमोदन प्राप्त हो गया। इसके बाद पदोन्नति की प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए समिति की बैठक भी हुई। इस बैठक में कुछ बिंदुओं पर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद से मार्गदर्शन प्राप्त करने पर सहमति बनी। • इन बिंदुओं में पूछा गया है कि पदोन्नति प्रक्रिया में क्या मानक रखा जाएगा। पदोन्नति सामान्य प्रकार से होनी है अथवा टीईटी के आधार पर। पदोन्नति के लिए रिक्त पदों की गणना किस छात्र संख्या के आधार पर होगी। सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय में भाषा, विज्ञान, गणित के पदों के पदों पर पदोन्नति किस आधार पर की जानी है। संविलयन विद्यालयों में रिक्त पदों की गणना किस आधार पर की जानी है। 68500 सहायक अध्यापक भर्ती के अंतर्गत अन्य जनपदों से आए शिक्षकों को ज्येष्ठता सूची में पूर्व में नियुक्त की तिथि अथवा जनपद में नियुक्ति तिथि के आधार पर सम्मिलित किया जाए अथवा नहीं। बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने इन सभी बिंदुओं पर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद से मार्गदर्शन मांगा है। संवाद

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96