Home PRIMARY KA MASTER NEWS BSA से नाराज ARP ,SRG ने दिया इस्तीफा, तीनों SRG और 90 से अधिक ARP ने खोला मोर्चा: व्हाट्सएप ग्रुपों पर वायरल त्यागपत्र, BSA का वीडियो

BSA से नाराज ARP ,SRG ने दिया इस्तीफा, तीनों SRG और 90 से अधिक ARP ने खोला मोर्चा: व्हाट्सएप ग्रुपों पर वायरल त्यागपत्र, BSA का वीडियो

by Manju Maurya

बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी के व्यवहार से दुखी जिलेभर के तीनों स्टेट रिसोर्स ग्रुप (एसआरजी) सदस्य और 100 एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) में से 90 से अधिक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बीएसए को संबोधित पत्र व्हाट्सएप ग्रुपों पर वायरल है। साथ ही बीएसए का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह शिक्षकों से वेतन के रूप में चार साल में लिए गए 40 लाख रुपये रिकवरी की बात कर रहे हैं।

परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों में पठन-पाठन में सुधार करने और बच्चों को निपुण बनाने के उद्देश्य से जिलों में कार्यरत चुनिंदा शिक्षकों की एसआरजी और एआरपी के रूप में तैनाती की गई है।सामूहिक त्यागपत्र में इन शिक्षकों का कहना है कि एसआरजी व एआरपी के रूप में विभाग के निर्देशों का सदैव निष्ठापूर्वक पालन किया है जिसका प्रतिफल है कि बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकतर पैरामीटर में प्रयागराज पूरे प्रदेश में टॉप टेन में रहा है। लेकिन बीएसए के स्तर से ऑनलाइन व ऑफलाइन बैठकों में कभी पूरी एआरपी टीम को, कभी किसी को व्यक्तिगत तो कभी सामूहिक रूप से अपशब्दों का प्रयोग करते हुए शिक्षकों की मान-मर्यादा को धूमिल किया जा रहा है। इसके अलावा अभी तक प्राप्त वेतन की रिकवरी, पिछले चार साल की स्थाई वेतनवृद्धि रोकने जैसी दंडात्मक कार्रवाई की धमकी भी दी जा रही है। इस व्यवहार से एसआरजी और एआरपी को अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में असुविधा हो रही है।

एसआरजी और एआरपी का इस्तीफा मुझे नहीं मिला है। पूरी टीम गुरुवार की शाम को बैठक में मौजूद थी और शुक्रवार को डायट में प्रशिक्षण के दौरान भी उपस्थित थे। -प्रवीण कुमार तिवारी, बीएसए

● व्हाट्सएप ग्रुपों पर वायरल त्यागपत्र, 

👉 देखें बीएसए का वीडियो

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96