भास्कर न्यूज | बक्सर विद्यालय से सात से आठ किलोमीटर की दूरी तक अपना आवास रखें। अन्यथा नौकरी छोड़ दे। आपको विद्यालय में रहकर बच्चों को बेहतर शिक्षा देनी होगी। डुमरांव के डायट का निरीक्षण करने पहुंचे शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने बीपीएससी से चुने गए शिक्षकों से बात करते हुए कहा। कहा कि बहुत हो तो 15 किमी के अंदर तक रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि पहले जैसा नही करना होगा कि देर से आए और पहले चल

जाएं। इसके बाद केके पाठक शुक्रवार को रोहतास के शिवसागर में औचक निरीक्षण को पहुंचे। शिवसागर के श्री दुर्गा हाई स्कूल में शिक्षकों से कहा कि अगर विद्यालय के सभी कक्षाओं में शिक्षक मौजूद हैं तो अन्य शिक्षक बगल के स्कूलों में जाकर जूनियर छात्रों की क्लास लें। ऐसा नहीं करने वाले शिक्षक वेतन के हकदार नहीं हैं। भभुआ में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने कहा कि स्कूल के सभी शिक्षक प्रतिदिन 6 क्लास अनिवार्य रूप से लेंगे। कैमूर में कहा कि परीक्षा के दौरान भी नियमित क्लास लें।
- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश