Home PRIMARY KA MASTER NEWS BEO की डांट से आहत जहर खाने वाले शिक्षक की मौत

BEO की डांट से आहत जहर खाने वाले शिक्षक की मौत

by Manju Maurya

_बीईओ की डांट से आहत जहर खाने वाले शिक्षक की मौत,,।।।_

 *_कार्यालय घेराव की तैयारी में शिक्षक संगठन!_*

_सुल्तानपुर। जिले में खंड शिक्षाधिकारी की डांट से क्षुब्ध होकर जहर खाने वाले शिक्षक सूर्य प्रकाश द्विवेदी की रात तीन बजे मौत हो गई। इस खबर ने शिक्षकों का गुस्सा भड़का दिया है। सोशल मीडिया पर यह गुस्सा जाहिर हो रहा है। *मृत शिक्षक के घर शिक्षकों से लेकर शिक्षामित्रों और जनप्रतिनिधियों का भी जमावड़ा लग रहा है।* इससे अधिकारी बैकफुट पर हैं।_

_कुड़वार ब्लॉक के रवनीया पूरे चित्ता प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सूर्य प्रकाश द्विवेदी बल्दीराय थाने के केवटली गांव के रहने वाले हैं। जिन्हें पूरे जिले में अच्छे मंच संचालन के लिए भी जाना जाता है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत अनेक नेताओं के साथ वे मंच साझा किया करते थे। बताया जाता है कि शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी मनोजीत राव ने उनके विद्यालय का औचक निरीक्षण किया था। उस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक सूर्य प्रकाश द्विवेदी प्रार्थना पत्र देकर अपने बीमार बेटे का उपचार करने चले गए थे।_

_सूर्य प्रकाश द्विवेदी के परिजनों के अनुसार बीईओ ने उन्हें अनुपस्थित दिखाते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया था। नोटिस मिलने के बाद सूर्य प्रकाश द्विवेदी ने धनपतगंज ब्लॉक के प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू से बीईओ को फोन से सिफारिश कराई। बताया जा रहा है कि इस बात से बीईओ बेहद नाराज थे। सोमवार को उन्होंने सूर्य प्रकाश द्विवेदी को धमकाते हुए बर्खास्त करने की चेतावनी दे दी। इसी बात से आहत होकर के उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। शिक्षक के बेटे दुर्गेश ने बताया कि उनके पिता को बीईओ मनोजीत राव ने किसी बात को लेकर डांटा था। मेरे पिता ने मोनू सिंह से सिफारिश के लिए कहा तो मोनू सिंह ने बीईओ से कहा था। इसके बाद बीईओ ने पुनः कहा कि सिफारिश करवाये थे और धमकी भी दी। इसी से क्षुब्ध होकर उनके पिता ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है।_

_जिन खंड शिक्षाधिकारी मनोजीत राव पर शिक्षक को धमकाने का आरोप लगा है। वे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी के बेहद विश्वस्त बताए जाते हैं। यह भी कहा जाता है कि उनकी शह पर वे शिक्षकों से इस तरह का अभद्र व्यवहार किया करते थे। किंतु महानिदेशक शिक्षा की सख्ती के कारण शिक्षक संगठन भी खामोशी अख्तियार किए गए हुए थे। किंतु अब सारा गुस्सा भी फूट सकता है। शिक्षक की मौत के बाद कई बीएसए कार्यालय में भ्रष्टाचार की कई कहानियां भी चर्चा में आ गई हैं। कहा जा रहा है कि बीएसए कार्यालय में बीएसए के इर्द गिर्द रहने वाले चंद लोगों के जरिए बड़े पैमाने पर निलंबन के बहाने शिक्षकों का आर्थिक शोषण भी किया जा रहा था। फिलहाल इस मामले में अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है और वे फोन भी नहीं उठा रहे हैं।_

 *_दोपहर दो बजे आरोपी खंड शिक्षा अधिकारी कुड़वार के कार्यालय के घेराव की तैयारी चल रही है। जिसमें बीईओ पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की जाएगी। परिजन और ग्रामीण भी इस घटना से बेहद आंदोलित हैं। क्योंकि शिक्षक सूर्यप्रकाश द्विवेदी अपने क्षेत्र में मृदु व्यवहार के कारण बेहद लोकप्रिय थे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती कराए जाने के दौरान एक डायरी पर नोट भी लिखा है जिसमें खंड शिक्षाधिकारी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप भी लगाया है। काशी प्रांत के पूर्व भाजपा महामंत्री वरिष्ठ भाजपा नेता रामचंद्र मिश्र ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए बेसिक शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद से बात की और उन्हें सारे प्रकरण से वाकिफ कराया।*

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96