Home PRIMARY KA MASTER NEWS हर मंगलवार होगी शिक्षा आयोग की बैठक, होंगे महत्वपूर्ण निर्णय , दो सदस्यों की सहमति पर अध्यक्ष बुला सकेंगे असाधारण बैठक

हर मंगलवार होगी शिक्षा आयोग की बैठक, होंगे महत्वपूर्ण निर्णय , दो सदस्यों की सहमति पर अध्यक्ष बुला सकेंगे असाधारण बैठक

by Manju Maurya

नए शिक्षा सेवा चयन आयोग की नियमावली में की गई व्यवस्था

प्रयागराज। नए शिक्षा सेवा चयन आयोग की बैठक हर मंगलवार को होगी। यानी, आयोग भर्तियों से संबंधित सभी महत्वपूर्ण निर्णय मंगलवार को लेगा। अगर मंगलवार को अवकाश है तो इसके बाद अगले कार्य दिवस पर बैठक होगी। नए आयोग की नियमावली में यह व्यवस्था की गई है।

वहीं, आवश्यकता पड़ने पर अध्यक्ष अगर असाधारण बैठक बुलाना चाहते हैं तो कम से कम दो सदस्य उसके लिए अधियाचन प्रस्तुत करेंगे। सचिव की ओर से सदस्यों को असाधारण बैठक के लिए कम से कम 24 घंटे पहले सूचना दी जाएगी।

बैठक की कार्यसूची सचिव तैयार करेंगे और अध्यक्ष उसे अनुमोदित करेंगे। प्रत्येक सदस्य को बैठक के नोटिस के साथ कार्यसूची भी भेजी जाएगी।

आयोग की बैठक के लिए कोरम तभी पूरा होगा, जब उसमें कम से कम आधे सदस्य शामिल हों। बैठक में अगर किसी मुद्दे पर मतभेद होता है तो सदस्यों का बहुमत देखा जाएगा। यदि मत समान होंगे तो अध्यक्ष को निर्णायक मत देने का अधिकार होगा। हालांकि, अपनी असहमति जताने वाले सदस्य लिखित रूप से टिप्पणी

कर सकता है, जो बैठक की कार्यवाही का हिस्सा होगी। अध्यक्ष को आयोग की पूर्व अधिसूचित बैठक को अपरिहार्य कारणों से स्थगित या निरस्त करने का अधिकार होगा।

अगर अध्यक्ष को लगता है कि आयोग में कार्य की अधिकता है और बैठक सुविधानुसार नहीं बुलाई जा सकती है तो सदस्यों की राय मांग सकता है। अगर निर्धारित समय में किसी सदस्य की राय प्राप्त नहीं होती है तो ऐसे सदस्य को प्रस्ताव से सहमत हुआ समझा जाएगा। इसके साथ ही आयोग अपने कार्य के सुविधाजनक और शीघ्र संचालन के लिए समिति या समितियों का गठन कर सकेगा। आयोग को ज्येष्ठतम सदस्य समिति का संयोजक होगा।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96