Home PRIMARY KA MASTER NEWS Primary ka master: बुलावा अभियान: तीन दिन स्कूल नहीं आए तो बच्चे को कर रहे फोन, छठवें दिन घर पहुंच रहे मास्टर जी

Primary ka master: बुलावा अभियान: तीन दिन स्कूल नहीं आए तो बच्चे को कर रहे फोन, छठवें दिन घर पहुंच रहे मास्टर जी

by Manju Maurya

वाराणसी, स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों का पता लगाने अब शिक्षक उनके घर पहुंच रहे हैं। तीन दिन तक स्कूल नहीं पहुंचने वाले बच्चों के अभिभावकों को पहले शिक्षक फोन कर रहे हैं। अगर 6 दिन तक स्कूल नहीं पहुंच रहे तो ग्राम प्रधान, सहायक शिक्षक और हेड मास्टर घर जाकर माता-पिता को बच्चे को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। सरकार के आदेश के बाद जिले में 1 दिसंबर से अभियान की शुरुआत की गई थी। इसके बाद से परिषदीय विद्यालयों में 5 फीसदी बच्चों की उपस्थिति बढ़ी है।

बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. अरविंद पाठक ने बताया कि योजना के तहत एक टीम बनाई गई है। स्कूल में एक नोडल शिक्षक भी बनाया गया है। एक दिसंबर से अब तक 5 फीसदी बच्चों की उपस्थिति बढ़ी है। वर्तमान में बच्चों की औसतन उपस्थिति 70 फीसदी है। दिसंबर के अंत तक 10 फीसदी उपस्थिति बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।

बुलावा अभियान में बच्चों की बढ़ी उपस्थिति

बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ. अरविंद पाठक ने बताया कि तीन माह पहले बुलावा अभियान की शुरुआत की गई थी। हर माह कम उपस्थिति वाले 150 विद्यालयों में उपस्थिति बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया था। अभियान के बाद जहां फीसदी बच्चे स्कूल आते थे वहां 70 से 75 व जहां 80 फीसदी आते थे वहां 90 फीसदी उपस्थिति बढ़ी है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96