Home PRIMARY KA MASTER NEWS बच्चों के बर्ताव का ब्योरा भी रिपोर्ट कार्ड में दर्ज होगा, दो बार भरेंगे रिपोर्ट कार्ड

बच्चों के बर्ताव का ब्योरा भी रिपोर्ट कार्ड में दर्ज होगा, दो बार भरेंगे रिपोर्ट कार्ड

by Manju Maurya

कक्षा एक से आठ तक बच्चों के रिपोर्ट कार्ड पर विषयों के मूल्यांकन के साथ ही बच्चों के व्यवहार का आकलन भी देखने को मिलेगा। परिषदीय विद्यालयों के कक्षा एक से आठ तक बच्चों को समग्र प्रगति कार्ड तैयार किया है। जिसमें बच्चे की विषय में दक्षता के साथ ही छात्र की आयु, लम्बाई, वजन के अलावा बच्चे का स्कूल और घर में व्यवहार को भी दर्शाया जाएगा।

समग्र प्रगति कार्ड को राज्य शैक्षिक अनुसंधान केन्द्र ने तैयार किया है। जिसे नए सत्र से परिषदीय विद्यालयों में लागू कराएंगे। राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद के संयुक्त निदेशक डा. पवन सचान ने बताया कि समग्र प्रगति रिपोर्ट कार्ड में कक्षा एक से दो तक छात्रों के अंक की जगह स्टार दिए जाएंगे। साथ ही स्वच्छाता, कलात्मक अभिरूचि, व्यवहार का आकलन होगा। वहीं कक्षा तीन से आठ तक हिन्दी, गणित, अंग्रेजी के साथ पर्यावरण अध्ययन, सामाजिक विषय एवं विज्ञान आधार पर आकलन होगा। तार्किक क्षमता, अभिरूचि, व्यवहार, कौशल का आकलन होगा।

कार्ड भरने के लिए शिक्षक को प्रशिक्षण

डा. पवन सचान ने बताया कि एनसीआरटी की एक वर्कशॉप के साथ समग्र प्रगति कार्ड की तैयारी शुरू हुई। शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। रिपोर्ट कार्ड को भरने में अभिभावक का सहयोग लिया जाएगा।

दो बार भरेंगे रिपोर्ट कार्ड

समग्र प्रगति कार्ड में विद्यालय की जानकारी के साथ छात्र की फोटो, माता-पिता की जानकारी, यूनिक आईडी और समस्त जानकारी दर्ज होगी। इसे साल में दो बार भरा जाएगा। सितंबर और फरवरी महीने में इसमें प्रोग्रेस अंकित होगी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96