Home PRIMARY KA MASTER NEWS यूपी शीतलहर की चपेट में, कोहरे का कहर ,, इन जिलों में और कोहरे का प्रकोप रहने की संभावना

यूपी शीतलहर की चपेट में, कोहरे का कहर ,, इन जिलों में और कोहरे का प्रकोप रहने की संभावना

by Manju Maurya

लखनऊ में शनिवार को शीतलहर की वजह से लोग ठिठुरते रहे।

लखनऊ/नई दिल्ली, हिटी। यूपी सहित देश के कई राज्यों में सर्दी का सितम जारी है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, नई दिल्ली, पंजाब शीतलहर की चपेट में हैं। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार की रात मुजफ्फरनगर में पारा 2.8 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। कानपुर में भी रात का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रहा। मेरठ व शाहजहांपुर में भी शीतलहरी का प्रकोप रहा। शुक्रवार की रात गोरखपुर में तापमान सामान्य से काफी कम दर्ज हुआ। कानपुर, बरेली, आगरा, आगरा व मेरठ मण्डलों में यह सामान्य से कम रहा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के अनुसार रविवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर शीतलहर का प्रकोप रहेगा। उसके बाद इस अंचल में मौसम बदलेगा और राहत मिलेगी। मगर पश्चिमी यूपी में अगले तीन दिनों तक शीतलहर का असर रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा, अलीगढ़, औरय्या, बदायूं, बागपत, बरेली, बिजनौर, बुलंदशहर, एटा, इटावा, कानपुर नगर, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुफ्फरनगर तथा आसपास के इलाकों में शीतलहर का प्रकोप रहने की सम्भावना है।

अम्बेडकरनगर, अमेठी, अमरोहा, अयोध्या व आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहने की यलो वार्निंग भी जारी की गयी है। अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ मण्डलों में दिन का तापमान सामान्य से कम रहा

दिल्ली सीजन में सबसे ठंडा वहीं दिल्ली में शनिवार सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के नरनौल में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के गुरुदासपुर में पारा 3.8 डिग्री रहा। इस दौरान कोहरे से कई जगह हादसे होने की भी खबरें आ रही हैं।

एआई से भविष्यवाणी करेगा मौसम विभाग

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) से मौसम की भविष्यवाणी करने की योजना बना रहा है। मौसम विभाग की स्थापना के 150 वर्ष पूरे होने पर विभाग एआई और सुपर कंप्यूटर से मौसमी घटनाओं की जानकारी साझा करने की तैयारी कर रहा है। इसके जरिए और सटीक भविष्यवाणी की जा सकेगी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96