Home PRIMARY KA MASTER NEWS 60244 पदों की यूपी सिपाही भर्ती में पांच साल बाद, उम्र में तीन साल की छूट, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

60244 पदों की यूपी सिपाही भर्ती में पांच साल बाद, उम्र में तीन साल की छूट, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

by Manju Maurya

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 60244 पदों की पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 की आयु सीमा में पांच वर्ष छूट की मांग में दाखिल याचिका पर राज्य सरकार और पुलिस भर्ती बोर्ड से जवाब मांगा है। यह आदेश न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया ने जयप्रकाश व अन्य अभ्यर्थियों की याचिका पर अधिवक्ता अनिरुद्ध पांडेय को सुनकर दिया है।

याचिका के अनुसार 60244 पदों की उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2023 की आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी गई है। जबकि यह भर्ती पांच वर्ष बाद आई है। यह भी कहा कि पूर्व में राज्य सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में मनीष कुमार बनाम यूनियन ऑफ इंडिया में दाखिल हलफनामे में हर वर्ष आरक्षी भर्ती आयोजित करने की बात कही थी लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

पांच साल के लंबे अंतराल के कारण कई अभ्यर्थी ओवरएज हो गए हैं। एडवोकेट अनिरुद्ध पांडेय ने कहा कि इससे संविधान के मौलिक अधिकार लोक नियोजन के विषय में अवसर की समानता का उल्लंघन होता है। सरकार द्वारा नई भर्ती में खेल कोटे से आरक्षी भर्ती व दरोगा भर्ती में पांच वर्ष की छूट दी गई है। ऐसे में कांस्टेबल भर्ती की आयुसीमा में भी पांच वर्ष की छूट दी जानी चाहिए।

60244 पदों पर हो रही है भर्ती

यूपी सरकार ने बीते 23 दिसंबर को यूपी पुलिस की बंपर भर्तियां निकालीं थीं। इसमें 60244 पदों पर भर्ती होनी है। कई पद महिलाओं के लिए भी आरक्षित किए गए थे। 23 दिसंबर से ही इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी। इन पदों के लिए 27 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन भी मांगे गए थे।

आवेदन की अंतिम तिथि 16 जनवरी 2024 है। बोर्ड ने शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 18 जनवरी 2024 तय की है। आनलाइन आवेदन बोर्ड की वेबसाइट (https://uppbpb.gov.in) पर करना होगा।

खिलाड़ी कोटे से 637 पदों के लिए जारी हुआ था आवेदन

23 दिसंबर को यूपी पुलिस भर्ती की अधिसूचना में खिलाड़ी कोटे में भर्ती प्रक्रिया का आवेदन जारी किया था। जानकारी के अनुसार पुलिस एवं पीएसी में कुशल खिलाड़ी कोटे से सिपाही के 546 और उप निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) के 91 पदों पर भर्ती के लिए भी आनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। सिपाही के पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि पहली जनवरी 2024 और उप निरीक्षक के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नौ जनवरी 2024 तय की गई थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है। आवेदन के लिंक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए हैं। सिपाही के कुल 546 पदों में से 372 पद नागरिक पुलिस में सिपाही और 174 पद पीएसी में सिपाही के हैं।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96