Home PRIMARY KA MASTER NEWS सिपाही भर्ती की कतार में 47.45 लाख युवा, कांस्टेबल जीडी भर्ती के लिए किया आवेदन

सिपाही भर्ती की कतार में 47.45 लाख युवा, कांस्टेबल जीडी भर्ती के लिए किया आवेदन

by Manju Maurya

प्रयागराज, । कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की सबसे बड़ी भर्ती में एक केंद्रीय सुरक्षा बलों में कांस्टेबल जीडी के लिए देशभर के 47 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। केंद्रीय सशस्त्रत्त् पुलिस बलों (सीएपीएफ) में कांस्टेबल (जीडी), एसएसएफ और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) 2024 के लिए 47,45,501 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

इस भर्ती के लिए 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन हुए हैं। एक आरटीआई के जवाब में एसएससी ने आवेदकों की जानकारी दी है। आवेदन करने वालों में अनारक्षित श्रेणी के 645177, ओबीसी 2114972, एससी 1100424, एसटी 611474 और ईडब्ल्यूएस वर्ग में 267940 और पूर्व सैनिक श्रेणी के 5514 अभ्यर्थी शामिल हैं।

इसके जरिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सशस्त्रत्त् सीमा बल (एसएसबी), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) आदि संगठनों में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) की भर्ती होती है।

2023 में नहीं आई थी भर्ती प्रयागराज। कांस्टेबल जीडी भर्ती एक साल के अंतराल के बाद आई है। 2022 के बाद 2024 में इसके लिए आवेदन लिए गए हैं।

पद कम होने के साथ घट गए आवेदक

सीआईएसएफ में कांस्टेबल जीडी भर्ती के पदों की संख्या कम होने के साथ ही आवेदकों की संख्या भी कम हो गई। 2022 में 50,187 पदों के लिए 5415938 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इस बार 26146 पदों के लिए 47.45 लाख बेरोजगारों ने फॉर्म भरा है। 2021 में रिकॉर्ड 7174580 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। हालांकि 2021 में 25271 पद ही थे।

● आरटीआई के जवाब में आयोग ने दी जानकारी

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96