Home PRIMARY KA MASTER NEWS सरकारी स्कूल की इस टीचर का पढ़ाने का अनोखा अंदाज, खेल, मनोरंजन और पढ़ाई साथ-साथ, देखकर रह जाएंगे दंग

सरकारी स्कूल की इस टीचर का पढ़ाने का अनोखा अंदाज, खेल, मनोरंजन और पढ़ाई साथ-साथ, देखकर रह जाएंगे दंग

by Manju Maurya

 सरकारी स्कूल की ये शिक्षिका कक्षा एक और दो के बच्चों को पढ़ाती हैं. वह खुद अपने हाथों से टीएलएम (TLM) बनाती है. टीएलएम के माध्यम से ही इन बच्चों को बताती हैं, इससे बच्चे जल्दी सीखते हैं. बच्चे भी उसके साथ नाचते हैं गाते हैं कविता पढ़ते हैं. नृत्य और गीत के माध्यम से वह बच्चों को पहाड़ा, एबीसीडी, संडे मंडे से लेकर हर चीज पढाती हैं.  

पूर्णिया. सरकारी स्कूलों में पढ़कर हमारे देश को कई रत्न मिले हैं. लेकिन, बदले दौर में जब आधुनिक शिक्षा का प्रभाव बढ़ा तो प्राइवेट स्कूलों का क्रेज बढ़ गया. इस कारण सरकारी स्कूलों की शिक्षण व्यवस्था को लेकर लोगों की धारणा बनने लगी कि वहां अच्छी पढ़ाई नहीं होती है. इस कारण लोग अपने बच्चों का नामांकन प्राइवेट स्कूलों में कराते थे. लेकिन, अब कई सरकारी स्कूलों में अच्छी पढ़ाई हो रही है और कई शिक्षक अपनी काबिलियत के कारण चर्चा में भी आ रहे हैं. पूर्णिया के कस्बा प्रखंड में सुदूर ग्रामीण इलाके के कुल्लाखास ईदगाह शाहजी टोला प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका पूजा बोस नवाचार (Innovation) विधि से अनोखे अंदाज में बच्चों को पढाती हैं. वह डांस कर, गाना गाकर और तरह-तरह के टीएलएम के माध्यम से बच्चों को अनोखी शिक्षा दे रही हैं. इससे बच्चे के मनोरंजन के साथ-साथ अच्छे से पढ़ाई भी हो रही है.

इसके लिए पूजा बोस को जिला स्तर से लेकर पटना के शिक्षण-अधिगम सामग्री मेला (Teaching Learning Materials Fair) टीएलएम मेला, गुजरात के नवाचार शिक्षा और उदयपुर में भी पुरस्कार मिल चुका है. पूजा कहती हैं कि वह कक्षा एक और दो के बच्चों को पढ़ाती हैं. वह खुद अपने हाथों से टीएलएम बनाती है. टीएलएम के माध्यम से ही इन बच्चों को बताती हैं, इससे बच्चे जल्दी सीखते हैं. बच्चे भी उसके साथ नाचते हैं गाते हैं कविता पढ़ते हैं. नृत्य और गीत के माध्यम से वह बच्चों को पहाड़ा, एबीसीडी, संडे मंडे से लेकर हर चीज पढाती हैं.

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96