सहायक अध्यापिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मीरगंज। चुरई दलपतपुर गांव के कंपोजिट विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र रुक्मिणी ने सहायक अध्यापिका अर्चना वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रुक्मिणी ने बताया कि चार मार्च को वह कक्षा से कार्यालय की ओर जा रहीं थीं। रास्ते में अर्चना वर्मा ने अभद्रता की। विरोध करने पर थप्पड़ जड़ दिया। इस मामले में कार्रवाई को लेकर मंगलवार को शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन किया था। बुधवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की। मामले में बीईओ अमन गुप्ता ने बताया कि आरोपी शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई के लिए बीएसए को रिपोर्ट भेजी गई है।


- असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी, देखने के लिए यहां पर क्लिक
- नियमित के समान ही कार्यवाहक प्रधानाचार्यों को भी वेतन मिलेगा
- जनगणना ट्रेनिंग में कैंसर पीड़ित शिक्षक
- डीएलएड परीक्षा की तिथि टकराव पर सौंपा ज्ञापन
- आठवां वेतन आयोग : पोर्टल में गड़बड़ी से कर्मचारी परेशान