Home PRIMARY KA MASTER बड़ी ख़बर : किसानों को 31 मार्च 2023 के पूर्व का बिल जमा करने हेतु ब्याज में छूट हेतु योजना भी चालू , 30 जून तक करना होगा रजिस्ट्रेशन, देखें आदेश

बड़ी ख़बर : किसानों को 31 मार्च 2023 के पूर्व का बिल जमा करने हेतु ब्याज में छूट हेतु योजना भी चालू , 30 जून तक करना होगा रजिस्ट्रेशन, देखें आदेश

by Manju Maurya

बड़ी ख़बर : किसानों को 31 मार्च 2023 के पूर्व का बिल जमा करने हेतु ब्याज में छूट हेतु योजना भी चालू , 30 जून तक करना होगा रजिस्ट्रेशन

*किसानों को 31 मार्च 2023 के पूर्व का बिल जमा करने हेतु ब्याज में छूट हेतु योजना भी चालू की गई है*

 जिसमे 30 जून तक करना होगा रजिस्ट्रेशन 

*जिसमे 30 प्रतिशत मूलधन जमा करना होगा*

उसके पश्चात *एक मुश्त धनराशि जमा करने पर 100% ब्याज में छूट,*

*3 किश्तों में जमा करने पर 90 %* छूट 

एवं 6 किस्तों में जमा करने पर 80 % ब्याज में मिलेगा छूट 

जो किसान 30 जून तक उक्त योजना में रजिस्ट्रेशन कराकर पूर्व का बिल जमा नहीं करेंगे

 उनको फ्री निर्धारित यूनिट 1300/1045 क्षेत्रानुसार का लाभ नहीं मिलेगा।

लखनऊ, । प्रदेश सरकार के फैसले के बाद पावर कारपोरेशन ने किसानों के निजी नलकूप कनेक्शन पर मुफ्त बिजली का आदेश जारी कर दिया है। किसानों को बिजली खपत करते समय अलर्ट रहना होगा, तय सीमा से अधिक खपत पर अतिरिक्त बिजली का भुगतान करना पड़ेगा। 31 मार्च 2023 तक के बिजली बिल बकाये को शून्य करने पर ही मुफ्त बिजली का लाभ मिलेगा। बुंदेलखंड के किसानों को प्रतिमाह 1300 और अन्य किसानों के कनेक्शन पर 1045 यूनिट बिजली मुफ्त होगी।

पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार ने मुफ्त बिजली से संबंधित निर्देश जारी किए हैं। योजना का लाभ लेने पर किसानों को कनेक्शन पर मीटर लगाना अनिवार्य होगा।

बकाये बिल के भुगतान के लिए ब्याजमाफी योजना: 31 मार्च 2023 से पूर्व के बकाये का भुगतान करने के लिए प्रबंधन ने अधिभार (ब्याज) माफी की योजना भी दी है। बकायेदार किसानों को 30 जून 2024 तक इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराना पडेगा। रजिस्ट्रेशन में बकाये बिल का 30 फीसदी मूलधन एकमुश्त जमा करना होगा। इसके बाद एकमुश्त पूरी राशि जमा करने पर 100 फीसदी, तीन किश्तों में जमा करने पर 90 फीसदी और छह किस्तों में जमा करने पर ब्याज में 80 फीसदी छूट मिलेगी।

बुंदेलखंड के किसानों को 1300 यूनिट हर माह मुफ्त बिजली: बुंदेलखंड के किसानों के लिए 10 हॉर्स पावर तक की सीमा की जगह 12.5 हॉर्स पावर तक की सीमा तय की गई है। इस क्षेत्र के किसानों को प्रति माह 1300 यूनिट की छूट मिलेगी।

ऐसे समझें किसानों को मुफ्त बिजली का गणित:यदि किसान का कनेक्शन 10 हॉर्स पावर का है तो उसे 140 यूनिट प्रति किलोवाट प्रतिमाह के उपभोग पर ही 100 प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा। 10 हॉर्स पावर कनेक्शन को किलोवाट में बदलने पर वह 7.46 किलोवाट होगा। जिस पर 1045 यूनिट बिजली की छूट मिलेगी। इसी प्रकार फिक्स चार्ज पर 10 किलोवाट तक 100 प्रतिशत छूट होगी। बुंदेलखंड क्षेत्र के किसानों को 12.5 हॉर्स पावर तक का कनेक्शन 9.32 किलोवाट का होगा। इन किसानों को 1300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी।

मुफ्त बिजली योजना

● कनेक्शन पर मीटर स्थापित करना अनिवार्य ● केवाईसी की कार्यवाही पूरी करनी होगी ● कनेक्शन पर घरेलू उपकरणों में सिर्फ एक पंखा और एक एलईडी बल्ब जलाने की होगी अनुमति ● उपभोक्ता को नलकूप कनेक्शन के अलावा अन्य सभी कनेक्शन का विवरण केवाईसी में देना होगा ● 31 मार्च 2023 से पूर्व के बकाये का पूरा भुगतान करना होगा

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96