प्रयागराज। युवा मंच के बैनर तले रोजगार के सवाल पर 12 दिसंबर से अनवरत जारी आंदोलन के अनुक्रम में कल 90 दिन पूरे होने पर बड़े प्रदर्शन का ऐलान युवाओं ने किया है। युवाओं की सर्वाधिक नाराजगी शिक्षा सेवा चयन आयोग गठन को लेकर सरकार के लचर रवैया से है। वायदा किया गया था कि प्रदेश में रिक्त 6 लाख पदों को भरा जाएगा लेकिन शिक्षा आयोग गठन के नाम पर दो साल से टीजीटी-पीजीटी, असिस्टेंट प्रोफ़ेसर परीक्षाएं अधर में हैं। शिक्षा सेवा चयन आयोग गठन संबंधी आंदोलन की मीडिया रिपोर्टों को सीएम योगी के एक्स हैंडल पर टैग कर युवा मंच ने जिक्र किया है कि बेहद हैरानी की बात है कि शिक्षा सेवा आयोग गठन की घोषणा के 14 महीने बाद भी अस्तित्व में नहीं आया, यह लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़
