Home PRIMARY KA MASTER NEWS Basic shiksha: डिजिटल उपस्थिति में सीतापुर आगे, प्रयागराज चौथे नंबर पर: महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने टैबलेट से शत प्रतिशत हाजिरी लगवाने के दिए निर्देश

Basic shiksha: डिजिटल उपस्थिति में सीतापुर आगे, प्रयागराज चौथे नंबर पर: महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने टैबलेट से शत प्रतिशत हाजिरी लगवाने के दिए निर्देश

by Manju Maurya

परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में टैबलेट से बच्चों की उपस्थिति के विरोध के बीच डिजिटल हाजिरी लगाने में सीतापुर के शिक्षक सबसे अव्वल हैं तो वहीं प्रयागराज को चौथा स्थान मिला है। तमाम प्रयासों के बावजूद 1,33,035 परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत कक्षा एक से आठ तक के 1,67,84,645 छात्र-छात्राओं में से 12,76,248 की भी ऑनलाइन हाजिरी नहीं हो पा रही है। यानि दस प्रतिशत से भी कम बच्चों की टैबलेट से उपस्थिति लग रही है।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने सभी जिलों के बेसिक शिक्षाधिकारियों को सात मार्च की ऑनलाइन रिपोर्ट भेजकर टैबलेट से शत-प्रतिशत हाजिरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। एकमात्र सीतापुर जिले को छोड़कर किसी अन्य जिलों में 30 प्रतिशत बच्चों की भी ऑनलाइन हाजिरी नहीं लग रही है। सीतापुर में 5,54,808 बच्चों में से 2,28,454 या 41.18 प्रतिशत बच्चों की टैबलेट के माध्यम से उपस्थिति लगाई गई। ऑनलाइन हाजिरी में राजधानी लखनऊ के शिक्षक 46वें स्थान पर हैं तो वहीं वाराणसी के 20वें, आगरा 49वें, मेरठ 51वें, कानपुर नगर 53वें, कानपुर देहात 55वें, गोरखपुर 68वें और गाजियाबाद के शिक्षक 61वें स्थान पर हैं।

प्रयागराज में धीरे-धीरे टैबलेट से हाजिरी लगाने वाले शिक्षकों की संख्या बढ़ रही है। प्रयास है कि जल्द से जल्द शत-प्रतिशत उपस्थिति ऑनलाइन लगने लगे।

प्रवीण कुमार तिवारी,

बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराज

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96