Home PRIMARY KA MASTER NEWS UP : सिपाही भर्ती परीक्षा के नाम पर वसूली में बैंककर्मी धरा, फर्जी फोटो लगाकर जालसाजी, आठ से 40 लाख तक वसूले थे

UP : सिपाही भर्ती परीक्षा के नाम पर वसूली में बैंककर्मी धरा, फर्जी फोटो लगाकर जालसाजी, आठ से 40 लाख तक वसूले थे

by Manju Maurya

सिपाही भर्ती परीक्षा में चयन कराने और समीक्षा अधिकारी का पर्चा देने के नाम पर अभ्यर्थियों से लाखों रुपये वसूली करने के आरोपी बैंक कर्मचारी आशुतोष गुप्ता को एसटीएफ ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। हरदोई में तैनात आशुतोष ने अभिजीत विसेन नाम के युवक की फोटो का इस्तेमाल कर एक ग्रुप बना लिया था और उसमें ही जाल में फंसे अभ्यर्थियों से चैट करने लगा था। इस दौरान ही कुछ लोगों ने उसकी इस करतूत को वायरल करना शुरू कर दिया तो अभिजीत का नाम सामने आने लगा। अभिजीत ने इस मामले में एफआईआर करायी थी तब एसटीएफ ने जांच शुरू की। सच सामने आने पर एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया।

एसटीएफ के डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी बलिया का रसड़ा निवासी आशुतोष कुमार गुप्ता है। वह लखनऊ में एल्डिको टाउन में रहता था। आशुतोष वर्ष 2017 में बलिया से लखनऊ आकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। वर्ष 2018 में उसका चयन एक बैंक में क्लर्क पद पर हुआ। इस समय वह हरदोई में तैनात था। इस दौरान उसने अभ्यर्थियों से वसूली शुरू कर दी। वह परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवकों के कई ग्रुप पर जुड़ा हुआ है। इसमें उसने परीक्षा में चयन कराने का झांसा देते हुए पोस्ट डालना शुरू कर दिया। इस पर कई अभ्यर्थियों ने उससे सम्पर्क किया

सहयोगी कर्मचारी की आईडी पर लिया था सिम

आशुतोष ने सहयोगी कर्मचारी की आईडी चुराकर इससे ही एक सिम हरदोई में लिया। इस पर व्हाट्सएप चलाकर अभिजीत विसेन नाम के युवक की फोटो लगा ली। युवक के दो लाख से ज्यादा फॉलोवर, कई बड़े राजनेताओं के साथ फोटो सोशल मीडिया पर है। वह कई जगह खुद को अभिजीत, कई ग्रुप पर अभिजीत का करीबी बताकर अभ्यर्थियों से सिपाही भर्ती परीक्षा में चयन, समीक्षा अधिकारी की नौकरी दिलाने के नाम पर आठ से 40 लाख तक वसूलने लगा था। इस दौरान अभिजीत द्वारा पर्चा लीक कराने की बात वायरल होने लगी थी। अभिजीत को पता चला तो उन्होंने इंदिरा नगर में मुकदमा दर्ज करा दिया था। एसटीएफ की जांच में खेल खुल गया।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96