बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र के खैराडा गांव निवासी शिवम (21) गांव के प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार की शाम बंद स्कूल में दोस्तों के साथ गया। स्कूल की छत पर चढ़कर बारजे से उल्टा लटककर हाथ में दो ईंट लेकर इंस्ट्राग्राम के लिए रील बनाने की कसरत कर रहा था। उसी दौरान संतुलन बिगड़ जाने से वह सिर के बल नीचे गिर पड़ा। इससे उसकी मौत हो गई।

पिता बरदानी किसान हैं। मटौंध थाना प्रभारी राममोहन राय ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है। पंचनामा के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया है। इंस्टाग्राम में रील बनाने का कोई वीडियो नहीं मिला है। घरवालों से पूछताछ की गई है ।
- डीएलएड. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की संशोधित, कार्यक्रम हुआ जारी
- यूपी बोर्ड के छात्र भी दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा, बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है मंजूरी
- 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission): मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मई तक का समय
- टीईटी अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई: पुराने शिक्षकों को मिल सकती है राहत, 13 मई को होगा फैसला, लाखों शिक्षकों की नजरें टिकीं
- 8वें वेतन आयोग की नई दिल्ली में होने वाली बैठक सम्पन्न, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर सबकी नजर