Home PRIMARY KA MASTER NEWS आयकर विभाग का नोटिस असली है या नकली, ऐसे जांच करें

आयकर विभाग का नोटिस असली है या नकली, ऐसे जांच करें

by Manju Maurya

हाल ही में आयकर विभाग ने आयकर चोरी में शामिल कई लोगों को धड़ाधड़ नोटिस भेजने शुरू किए हैं। इसका मकसद कर चोरी को रोकना है। वहीं, ठग भी इस मौके का फायदा उठा रहे हैं।

विभाग के नाम पर कई लोगों को नकली नोटिस भी मिले हैं। ऐसे में अगर आपको भी किसी तरह का आयकर नोटिस मिला है तो वह असली है या नकली यह पता बहुत जरूरी है। घर बैठे आसान तरीके से इसका पता लगाया जा सकता है।

ऐसे जांच सकते हैं नोटिस आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद ऑनलाइन टूल्स की मदद से विभाग की तरफ से मिलने वाले नोटिस, ऑर्डर और अन्य सूचनाओं को सत्यापित किया जा सकता है। इस टूल की मदद से करदाता यह जांच सकते हैं कि नोटिस असली है या नकली। खास बात है कि इस टूल के इस्तेमाल के लिए करदाता को विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण करने की भी जरूरत नहीं है। यह एक प्री-लॉगिन सेवा है, जिसका इस्तेमाल कोई भी कर सकता है।

ऐसे सत्यापित करें

● सबसे पहले वेबसाइट (https//www.incometax.gov.in/iec/foportal/) पर जाएं। यहां क्विक लिंक्स पर क्लिक कर Authenticate Notice/Order Issued by IT ऊ पर क्लिक करें।

● PAN या DIN में से किसी एक तरीके से सत्यापन की प्रक्रिया को चुनें। अगर आप PAN से जांच करना चाहते हैं तो आपको डॉक्युमेंट टाइप असेसमेंट ईयर, इश्यू डेट और मोबाइल आदि भरना होगा.

● DIN का विकल्प चुनने पर आपको नोटिस पर उपलब्ध DIN और OTP सत्यापन के लिए मोबाइल नंबर डालना होगा। आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।

● ओटीपी दर्ज करें। इसके बाद टूल अपने आप कंफर्म कर देगा कि आपको मिला नोटिस असली या नकली है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96