Home PRIMARY KA MASTER NEWS मानव संपदा पोर्टल पर 21 हजार अधिकारियों का विवरण नहीं

मानव संपदा पोर्टल पर 21 हजार अधिकारियों का विवरण नहीं

by Manju Maurya

लखनऊ। अधिकारियों के सेवा संबंधी विवरणों के ऑनलाइन रखरखाव और मेरिट आधारित ट्रांसफर के लिए मानव संपदा पोर्टल विकसित किया गया है। इसके जरिये गोपनीय प्रविष्टियां भी भेजी जाती हैं। जबकि 21 हजार से अधिक अधिकारियों के विवरण इस पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है।

वर्ष 2023-24 के लिए समूह ‘क’ व ‘ख’ के अधिकारियों की गोपनीय प्रविष्टियों को ऑनलाइन दाखिल करने में दिक्कत आ रही है। इसे दूर करने के लिए सभी अधिकारियों के कामकाज की रिपोर्ट 31 मई तक दाखिल करने के निर्देश दिए गए हैं। इस श्रेणी में 59,198 अधिकारी हैं जबकि पोर्टल पर अभी तक 37,405 अधिकारियों का विवरण अपलोड किया गया है। इसमें भी कई गलतियां हैं। शासन ने इन गलतियों को दूर करने के साथ

सभी विभाग प्रमुखों को दिए गए विवरण अपलोड करने के निर्देश

ही शेष 21 हजार से अधिक अधिकारियों के विवरण जल्द अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, सचिवों और विभागाध्यक्षों से कहा है कि कार्मिक विभाग की समीक्षा में पाया गया कि अधिकारियों की सही संख्या पोर्टल पर पंजीकृत नहीं है। रिटायर्ड व मृत अधिकारियों का विवरण भी पोर्टल में दिख रहा है। कई विभागों ने समूह ग के कर्मचारियों का विवरण भी अपलोड कर दिया है। इतना ही नहीं, संविदा कर्मचारियों का पंजीकरण भी कर दिया गया है, जो गलत है। कुछ विभागों ने स्वायत्तशासी अधिकारियों को भी शामिल कर उनका विवरण अपलोड कर दिया है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96