Home PRIMARY KA MASTER NEWS अग्निवीर भर्ती रैली 24 जून से , देखें भर्ती रैली कार्यक्रम

अग्निवीर भर्ती रैली 24 जून से , देखें भर्ती रैली कार्यक्रम

by Manju Maurya

अग्निवीर भर्ती अयोध्या में 24 जून से दो जुलाई तक

लखनऊ,  अग्निवीर भर्ती रैली 24 जून से दो जुलाई तक अयोध्या में आयोजित की जाएगी। प्रदेश के 13 जिलों की भर्ती रैली अयोध्या के डोगरा रेजिमेंटल सेंटर ग्राउंड पर होगी। यह रैली मुख्यालय भर्ती क्षेत्र लखनऊ द्वारा आयोजित की जा रही है।

भर्ती रैली में पहले फिजिकल फिटनेस टेस्ट (पीएफटी) होगा जिसमें 1.6 किलोमीटर की दौड़, जिग जैग बैलेंस, नौ फुट डिच और बीम शामिल होगा। जो अभ्यर्थी पीएफटी पास कर लेंगे वे शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) के लिए आगे बढ़ेंगे, जिसमें उम्मीदवारों की ऊंचाई, वजन और छाती के विस्तार को मापा जाएगा। फिर पीएमटी पास करने वाले सभी अभ्यर्थी दस्तावेजों की जांच होगी।

भर्ती में शामिल जिले अंबेडकर नगर, अमेठी, महाराजगंज, अयोध्या, बस्ती, कौशांबी, कुशीनगर, प्रयागराज, रायबरेली, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, संतकबीर नगर, सिद्धार्थ नगर।

भर्ती रैली कार्यक्रम

24 जून – अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं और आठवीं पास) की श्रेणी के लिए सभी 13 जिलों की रैली

25 जून – अग्निवीर कार्यालय सहायक व एसकेटी अग्निवीर तकनीकी श्रेणी के लिए सभी 13 जिलों की रैली।

26 जून – अम्बेडकर नगर, बस्ती और महराजगंज जिलों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए भर्ती रैली

27 जून – कुशीनगर, कौशांबी, संत कबीर नगर और सिद्धार्थ नगर जिलों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी की रैली।

28 जून – सुल्तानपुर व प्रयागराज के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी की श्रेणी की रैली।

29 जून – प्रतापगढ़ व अमेठी के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी की भर्ती रैली।

30 जून – अयोध्या व रायबरेली जिलों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी की रैली।

01 व 02 जुलाई – मेडिकल परीक्षण के लिए आरक्षित दिन।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96