अमृत विचारः ऑनलाइन अटेंडेंस को लेकर चल रहे गतिरोध के बीच जिले के एक शिक्षक की ऐसी तस्वीर सामने आयी है जिसने शिक्षक समाज को एक बार फिर से कटघरे में खड़ा कर दिया है। जीपीएस कैमरे में गुरूजी विद्यालय समय में सोते मिले हैं।

कुर्सी पर बैठकर सोते हुए गुरुजी की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल तस्वीर में साफ दिख रहा है कि गुरूजी कुर्सी पर बैठकर आराम से सो रहे हैं। यह तस्वीर जीपीएस कैमरे से ली गयी है और उसमें 9 जुलाई की तारीख दर्ज है। समय भी सुबह 10.20 बजे का है। लोग इस तस्वीर पर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं और शिक्षकों के विरोध प्रदर्शन पर सवाल उठा
रहे हैं। तस्वीर मनकापुर ब्लाक के कंपोजिट स्कूल बंजरिया में तैनात शिक्षक की बतायी जा रही है। बीएसए अतुल तिवारी ने इस वायरल तस्वीर का संज्ञान लेकर इसके जांच का निर्देश दिया है।
- Old order : प्र०अ० को सरप्लस घोषित कर समायोजित करने पर मा० न्यायालय द्वारा अगली सुनवाई तक लगाई गई रोक, कोर्ट ऑर्डर देखें
- बेसिक में कहीं जूनियर शिक्षक का तबादला तो कहीं सीनियर का….. बड़े अफसर मौन
- सरप्लस सूची में नाम आने पर शिक्षक ने BSA को भेजा आपत्ति पत्र, जबरन समायोजन पर दें BSA को यह
- हेड/वरिष्ठ शिक्षक को सरप्लस दिखाने पर BSA को दें यह आपत्ति पत्र, समायोजन प्रक्रिया पर दें यह एप्लीकेशन
- LT ग्रेड मुख्य परीक्षा 2025: अंग्रेजी विषय की परीक्षा 17 मई को प्रयागराज में होगी आयोजित, आयोग ने जारी किए निर्देश