Home PRIMARY KA MASTER NEWS डायट प्राचार्य ने परखी कई स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता

डायट प्राचार्य ने परखी कई स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता

by Manju Maurya

बदायूं, परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता की जमीनी हकीकत परखने के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य गिरिजेश कुमार चौधरी ने अपनी टीम के साथ जगत क्षेत्र के कई स्कूलों का निरीक्षण किया l 

उन्होंने बच्चों से सवाल भी पूछे। जिनका कुछ बच्चों ने संतोषजनक उत्तर दिया तो कुछ बच्चे इधर-उधर ही देखते रहे l इस पर उन्होंने संबंधित स्कूलों के शिक्षकों को शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार करने के लिए नवीनतम तकनीकियों का प्रयोग करने के निर्देश दिए l डायट प्राचार्य ने उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया में बच्चों के साथ बैठकर दोपहर का भोजन किया l विभागीय अधिकारियों द्वारा बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने और बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए लगातार निरीक्षण किया जा रहा है l बुधवार को डायट प्राचार्य बुधवार अपरान्ह करीब सवा ग्यारह बजे उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया पहुंचे l उस समय बच्चे मध्याहन का भोजन कर रहे थे l 

प्राचार्य ने भी बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर मध्याहन का भोजन किया l उन्होंने बच्चों से दूध वितरण के बारे में पूछा तो बताया गया कि सुबह उन्हें दूध वितरित किया गया l यहां पर उन्होंने गणित विज्ञान विषय के बच्चों से कई सवाल भी पूछे बच्चों ने संतोष जनक उत्तर दिया l प्राचार्य गिरिजेश कुमार चौधरी ने व्यवस्थाएं अच्छी मिलने पर स्टाफ की प्रशंसा की l इसके बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया l

 प्राचार्य ने उच्च प्राथमिक विद्यालय मल्लाहपुर और करौलिया का भी निरीक्षण किया l यहां पर भी उन्होंने शैक्षिक गुणवत्ता को परखा l उन्होंने प्रधानाध्यापकों को शैक्षिक गुणवत्ता में और सुधार करने के लिए पाठ योजना के अनुसार शिक्षण कार्य करने और नई शैक्षिक तकनीक का प्रयोग करने के निर्देश दिए l उन्होंने बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के भी निर्देश दिए और चेताया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही सहन नहीं की जाएगी l उनके साथ प्रवक्ता अमित कुमार शर्मा भी थे l

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96