लखनऊ। प्रदेश में अनुदानित विद्यालयों का राजकीयकरण, राजकीय विद्यालय की तरह सुविधाएं व शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर शिक्षक संघ एक महीने तक धरना देगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट की नेशनल इंटर कॉलेज में हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में रविवार को यह फैसला लिया गया। संगठन ने मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशालय पर 15 सितंबर से धरने का एलान किया है। प्रदेश स्तरीय बैठक में लखनऊ के अलावा अन्य जिलों के शिक्षक शामिल हुए। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सोहनलाल वर्मा ने बताया कि अनुदानित विद्यालयों की स्थिति खराब होती जा रही है। विद्यालयों की स्थिति में सुधार के लिए 15 सितंबर से 15 अक्तूबर तक धरना दिया जाएगा। मंडलीय स्तर पर होने वाले धरने में सिटीजन चार्टर, निशुल्क इलाज व रिक्त पदों पर भर्ती की मांग की जाएगी। उन्होंने बताया कि संघ की वार्षिक प्रांतीय अधिवेशन 12 और 13 नवंबर को होगा

- विकास खण्ड स्तर पर खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रधानाध्यापक के साथ मासिक बैठक आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में।
- NPS धारकों को FMA- Grant of fixed medical allowance की सुविधा देने के संबंध में
- केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 02% की वृद्धि किए जाने से संबंधित वित्त मंत्रालय, भारत सरकार का आदेश जारी
- जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में लगे शिक्षकों को अर्जित अवकाश (Earned Leave) प्रदान किए जाने के संबंध में -CM को पत्र
- भीषण गर्मी में शिक्षकों को अतिरिक्त समय तक रोकना अव्यवहारिक: शिक्षक संघ का कड़ा विरोध