Home PRIMARY KA MASTER NEWS Basic Shiksha: पहले पूछा- आपकी शादी हुई है? फिर ऑनलाइन क्लास में ही छात्र ने किया महिला टीचर को प्रपोज, वीडियो वायरल

Basic Shiksha: पहले पूछा- आपकी शादी हुई है? फिर ऑनलाइन क्लास में ही छात्र ने किया महिला टीचर को प्रपोज, वीडियो वायरल

by Manju Maurya

Student Ne Online Class Me Kiya Propose: सोशल मीडिया पर ऑनलाइन क्लास की एक फुटेज इस समय तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें एक लड़का अपनी महिला टीचर को प्रपोज करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स का मूड खराब कर दिया है और वे जमकर स्टूडेंट की क्लास लगा रहे हैं।

ऑनलाइन क्लास में स्टूडेंट की शरारत के पहले भी कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुए हैं। लेकिन इस बार एक छात्र ने मर्यादा की तमाम हदों को पार करते हुए अपनी शिक्षिका के साथ कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर किसी को भी गुस्सा आ सकता है। इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में छात्र ऑनलाइन क्लॉस में पहले अपनी टीचर से उसका मैरिड स्टेटस पूछता है, फिर उन्हें प्रपोज कर देता है।

जिसके बाद महिला टीचर का चेहरा उतर जाता है और वह उसे शांति से जवाब देने की कोशिश करती नजर आती है। कमेंट सेक्शन में यूजर्स छात्र की इस हरकत फूहड़ और बेशर्मी बता रहे हैं। कुछ यूजर्स तो बच्चे को टीसी देकर स्कूल या कॉलेज से निकालने की बात भी कर रहे हैं। 

टीचर को प्रपोज करने वाले छात्र पर यूजर्स भी जमकर भड़के हैं और कमेंट सेक्शन में उसकी जमकर क्लास लगा रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- ये बच्चे सोचते हैं कि यह कूल है। दूसरे ने कहा कि यह बिल्कुल भी हास्यास्पद नहीं है, आपको शर्म आनी चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा कि इंस्टाग्राम को ऐसे बदनाम करने वाले वीडियो को हटा देना चाहिए, आपको भी बकवास पोस्ट नहीं करना चाहिए।

ऑनलाइन क्लास में स्टूडेंट की फूहड़ता…

वीडियो को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसे टीचर को प्रपोज करने वाले छात्र ने ही रिकॉर्ड किया होगा। फुटेज में स्टूडेंट पहले अपनी टीचर से पूछता है कि ‘मैडम क्या आपकी शादी हो चुकी है।’ जिसके जवाब में मैम उसे कहती है ‘नहीं।’ फिर वह स्टूडेंट बेहद ही हल्के अंदाज में उन्हें प्रपोज करते हुए बोलता है कि ‘अगर आपकी शादी नहीं हुई है तो आई लव यू।’ 

यह सुनकर टीचर सकपका जाती है और छात्र को तुरंत रिप्लाई देते हुए कहती है कि ‘वैसे तो मैं आप सब मेरे बच्चे हो और मैं आपको प्यार करती हूं।’ जिस पर लड़का तुरंत खुद को अनम्यूट (माइक खोलकर) करके कहता है कि नहीं मैम, प्लीज मैम प्लीज। जिसके बाद टीचर चिढ़ जाती है और स्टूडेंट को म्यूट कर देती है। 

इंस्टाग्राम पर इस Reel को @tv1indialive के हैंडल ने पोस्ट करते हुए लिखा- छात्र ने ऑनलाइन क्लास के बीच में शिक्षक को प्रस्ताव दिया, शादी के लिए मांगा हाथ। 

इस Reel को अब तक 14 लाख से ज्यादा व्यूज और 26 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है। वहीं कमेंट सेक्शन में सैकड़ों लोग टीचर की इस हरकत पर प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96