Home PRIMARY KA MASTER NEWS Basic Shiksha : इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाना सीखेंगी कस्तूरबा की छात्राएं,बेसिक शिक्षा विभाग देगा प्रमाण पत्र

Basic Shiksha : इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाना सीखेंगी कस्तूरबा की छात्राएं,बेसिक शिक्षा विभाग देगा प्रमाण पत्र

by Manju Maurya

● कौशल विकास मिशन तकनीकी शिक्षा देगा

● उच्चीकृत किए गए 645 केजीबीवी में होगी पढ़ाई

लखनऊ,  प्रदेश के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में पढ़ने वाली छात्राएं अब सामान्य शिक्षा के साथ सेमीकंडक्टर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बनाना भी सीखेंगी।

कक्षा आठवीं से 12 वीं कक्षा तक हाल ही में उच्चीकृत किये गये प्रदेश के 106 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अगले सत्र से तकनीकी शिक्षा की पढ़ाई शुरू की जायेंगी। जिसके तहत इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सहित एनालॉग आईसी डिजाइन एवं क्लीन रूम टेक्नोलॉजी आदि की भी कई आधुनिक प्रौद्योगिकी की शिक्षा प्रदान की जायेगी। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) द्वारा चयनित इन केजीबीवी में कौशल विकास मिशन की ओर से आधुनिक तकनीक की शिक्षा दी जाएगी। प्रदेश में संचालित 742 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कम्प्यूटर लैब स्थापित कर आईटी की पढ़ाई पहले से ही जारी है। अब इनमें तकनीकी शिक्षा की सुविधा भी शुरू किये जाने का निर्णय किया गया है। इसके तहत अब तक 12 वीं कक्षा तक उच्चीकृत किये गये 645 केजीबीवी में से 106 कस्तूरबा विद्यालयों में तकनीकी शिक्षा शुरू किये जाने का निर्णय किया गया है। कौशल विकास मिशन इन चयनित कस्तूरबा विद्यालयों में तकनीकी शिक्षा की व्यवस्था करेगा। इसे तकनीकी शिक्षा परिषद की ओर से मान्यता प्रदान की जायेगी। चयनित कस्तूरबा बालिका विद्यालयों में ऑटोमेशन टूल्स व डेटा एनालिटिक्स के अन्तर्गत सेमीकंडक्टर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के निर्माण से लेकर एनालॉग आईसी डिजाइन एवं क्लीन रूम टेक्नोलॉजी आदि की शिक्षा प्रदान की जायेगी।

बेसिक शिक्षा विभाग देगा प्रमाण पत्र

कस्तूरबा विद्यालयों में तकनीकी शिक्षा हासिल करने वाली बालिकाओं को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्रमाण पत्र दिया जायेगा जिसकी तकनीकी शिक्षा परिषद की मान्यता होगी। सरकार की ओर से कस्तूरबा से तकनीकी शिक्षा पाने वाली बालिकाओं को सरकारी विभागों व सार्वजनिक उपक्रमो में विशेष लाभ प्राप्त हो सकेगा।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96