Home PRIMARY KA MASTER NEWS नए आयोग के परीक्षा नियंत्रक बने देवेंद्र प्रताप, विज्ञापित पदों पर परीक्षा कराना होगी चुनौती

नए आयोग के परीक्षा नियंत्रक बने देवेंद्र प्रताप, विज्ञापित पदों पर परीक्षा कराना होगी चुनौती

by Manju Maurya

प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। नवगठित उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को आखिरकार परीक्षा नियंत्रक भी मिल गया। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक देवेंद्र प्रताप सिंह को प्रतिनियुक्ति पर तीन साल के लिए नए आयोग का परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है। शासन के विशेष सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी की ओर से सोमवार को देवेंद्र प्रताप सिंह की नियुक्ति का आदेश जारी करते हुए अविलंब कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

नए आयोग के गठन के सालभर बाद एक सितंबर को गोरखपुर विश्वविद्यालय की प्रो. कीर्ति पांडेय को अध्यक्ष बनाया गया था। 21 अगस्त 2023 को नए आयोग का अधिनियम कैबिनेट से पास हुआ था। उसके बाद 13 नवंबर 2023 को नियमावली को मंजूरी मिली। 15 मार्च को आयोग में 12 सदस्यों की नियुक्ति हुई और 18 जुलाई को सचिव ने कार्यभार ग्रहण किया। उपसचिव के चार सृजित पदों में से केवल एक पर कार्यवाहक उपसचिव कार्यरत हैं। समयबद्ध तरीके से परीक्षाएं आयोजित करने के लिए नए आयोग में परीक्षा नियंत्रक का पद सृजित किया गया है। परीक्षा केंद्रों, केंद्र अधीक्षकों तथा कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था, परीक्षार्थियों को अनुक्रमांक

आवंटन एवं प्रवेश पत्र की व्यवस्था, आवेदन पत्र आमंत्रित करने के लिए विज्ञापन के प्रक्रम में चयनित अभ्यर्थियों का पैनल अग्रसारित करने तक पदों की विभिन्न श्रेणियों के लिए अभ्यर्थियों के चयन की कार्यवाही, आवेदन पत्रों की समुचित और समय से संवीक्षा की जिम्मेदारी परीक्षा नियंत्रक की है।

विज्ञापित पदों पर परीक्षा कराना होगी चुनौती

प्रयागराज। नए आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष के सामने पूर्व से विज्ञापित दो भर्तियों की लिखित परीक्षा समय से कराना बड़ी चुनौती होगी। सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1017 पदों पर चयन के लिए 31 अगस्त 2022 तक आवेदन लिए थे। इसके लिए आवेदन करने वाले एक लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा करानी है। 4512 एडेड स्कूलों में टीजीटी के 3539 और पीजीटी के 624 कुल 4163 पदों पर भर्ती के लिए 16 जुलाई 2022 तक आवेदन मांगे गए थे। इसकी परीक्षा भी कराना बड़ी चुनौती होगी।

👇👇👇

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक देवेंद्र प्रताप सिंह को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का परीक्षा नियंत्रक बना दिया गया है। उन्हें आयोग में परीक्षा नियंत्रक के पद पर तीन साल के लिए प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। इस बाबत उच्च शिक्षा के विशेष सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी की ओर से सोमवार को आदेश जारी कर दिए गए।

देवेंद्र प्रताप सिंह को शिक्षा सेवा चयन आयोग का परीक्षा नियंत्रक बनाए जाने पर मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से अनापत्ति दी जा चुकी है। मुक्त विवि से कार्यमुक्त होने के बाद वह शिक्षा सेवा चयन आयोग में परीक्षा नियंत्रक पद की जिम्मेदारी

अभी राजर्षि टंडन मुक्त विवि में परीक्षा नियंत्रक की संभाल रहे थे जिम्मेदारी

संभालेंगे। आयोग के गठन के बाद से ही परीक्षा नियंत्रक का पद खाली चल रहा था जबकि किसी भी परीक्षा के आयोजन में परीक्षा नियंत्रक की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। आयोग को अध्यक्ष, 12 सदस्य एवं सचिव पहले ही मिल चुके हैं

और अब परीक्षा नियंत्रक की नियुक्ति हो जाने से आयोग में लंबित पड़ी भर्ती परीक्षाओं को लेकर जल्द ही कोई निर्णय होने की उम्मीद है। अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1017 पदों और अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी-पीजीटी के 4163 पदों पर दो साल से अधिक समय से भर्ती लंबित पड़ी है।

पदभार संभालने के बाद परीक्षा नियंत्रक को लंबित भर्ती परीक्षाओं पर निर्णय लेने का दबाव होगा। साथ ही शासन की ओर से जारी नई गाइडलाइन के अनुरूप परीक्षाओं के आयोजन की व्यवस्था करनी होगी, जिसमें केंद्र निर्धारण, प्रश्न पत्रों की छपाई, परीक्षा पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों और कंट्रोल रूम की व्यवस्था करने जैसी तमाम चुनौतियां उनके सामने होंगी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar

© Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | UpdateMarts | Primarykamaster | UPTET NEWS

icons8-whatsapp-96