अमरोहा। सुबह के समय खजूरी के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक रोजाना की तरह बच्चों को पढ़ा रहे थे। करीब दस बजे स्कूल के परिसर के पास बने पंचायत घर से तेंदुए का जोड़ा स्कूल की ओर बढ़ा। ग्रामीणाें के शोर पर बच्चों और शिक्षकों में दहशत फैल गई। स्कूल स्टाफ ने बच्चों समेत खुद को कक्ष में बंद कर लिया। करीब एक घंटे तक बच्चे और शिक्षक दहशत में रहे।

- अन्तर्जनपदीय स्थानान्तरण प्रक्रिया 2025-26 के फलस्वरूप अर्ह पाये गये शिक्षक एवं शिक्षिका को कार्यमुक्त एवं कार्यभार ग्रहण कराये जाने के सम्बन्ध में।
- सेवा पुस्तिकाओं को अपडेट किए जाने विषयक BSA सीतापुर का आदेश 👆
- शिक्षामित्रों का डाटा अपडेट के संबंध में
- लखनऊ: पेयरिंग के विरुद्ध अभिभावकों/ग्रामीणों द्वारा एकत्र होकर नारेबाजी करने पर विद्यालय के समस्त स्टाफ को कठोर चेतावनी
- रेलवे ग्रुप-C भर्ती में बड़ा बदलाव – प्रतीक्षा सूची (Waiting List) अब खत्म!, देखें यह आदेश
गांव खजूरी में सरकारी स्कूल बाहरी छोर पर बना है। स्कूल के पास ही पंचायत घर भी है। सुबह दस बजे के आसपास ग्रामीण वहां से गुजर रहे थे, तभी उन्हें पंचायत घर से तेंदुए का जोड़ा निकलता दिखाई दिया। देखते ही देखते तेंदुए स्कूल की ओर बढ़ने लगे। बच्चों की जान का खतरा देख ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। तेंदुआ आने का शोर सुनकर शिक्षक घबरा गए। हालांकि, उन्होंने समझदारी दिखाते हुए बच्चों समेत खुद को कक्ष में बंद कर लिया। अच्छी बात यह रही कि ग्रामीणों के शोर मचाने पर दोनों तेंदुए कुछ देर रुकने के बाद जंगल की ओर चले गए। डरे सहमे बच्चे और स्टाफ एक घंटे तक कक्ष में बंद रहा। सूचना पर पुलिस अधिकारी पहुंचने पर ही बच्चों को बाहर निकाला गया। वहीं, सूचना पर अभिभावक भी वहां पहुंच गए। एहतियातन वह बच्चों को साथ ले गए। मुख्य अध्यापिका कंचन का कहना है कि बच्चे काफी घबरा गए थे। हालांकि, उन्हें काफी समझा दिया गया है। उनका कहना है कि जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ा जाना चाहिए।
—–
तीन चार दिन से देखा जा रहा तेंदुआ
ग्रामीणों के अनुसार गांव के आसपास खेतों में तेंदुए का जोड़ा लगातार दिखाई दे रहा है। इस संबंध में वन विभाग को भी सूचना दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब तेंदुआ स्कूल तक पहुंचा तो अधिकारी नींद से जागे।