अमेठी सिटी। स्कूल छोड़ने वाले बच्चों को पढ़ाने के लिए जिले में 1573 शिक्षक तैयार किए जाएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इन शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। जिसमें से 1112 शिक्षक प्राथमिक व जूनियर में पढ़ाने वाले व 461 सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। प्रशिक्षण के लिए करीब साढ़े नौ लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
स्कूल नहीं जाने वाले या किसी कारणवश पढ़ाई छोड़ देने वाले बच्चों को प्रशिक्षित करने के लिए शिक्षक तैयार किए जा रहे हैं। इसके लिए जिला स्तर पर प्रशिक्षित किए गए मास्टर ट्रेनर सबसे पहले प्रत्येक विकास खंड में प्राथमिक के लिए दो व उच्च प्राथमिक के बच्चों के लिए तीन एआरपी प्रशिक्षित करेंगे। इस तरह 13 ब्लॉक में कुल 65 एआरपी तैयार होंगे। जो कि सेवानिवृत्त व अन्य शिक्षकों को आउट ऑफ स्कूल बच्चों के प्रशिक्षण के लिए तैयार करेंगे।

इसके लिए जिले में करीब साढ़े नौ लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि 45 दिन या इससे अधिक समय तक स्कूल नहीं पहुंचने वाले बच्चों को आउट स्कूल मान लिया जाता है। वहीं अन्य कारणों से स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। इन बच्चों के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी शिक्षकों की होगी।
फिलहाल पहले चरण में शिक्षकों को ही प्रशिक्षित करने पर जोर दिया जा रहा है।
- डीएलएड. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की संशोधित, कार्यक्रम हुआ जारी
- यूपी बोर्ड के छात्र भी दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा, बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है मंजूरी
- 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission): मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मई तक का समय
- टीईटी अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई: पुराने शिक्षकों को मिल सकती है राहत, 13 मई को होगा फैसला, लाखों शिक्षकों की नजरें टिकीं
- 8वें वेतन आयोग की नई दिल्ली में होने वाली बैठक सम्पन्न, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर सबकी नजर