मुंगराबादशाहपुर, विकास खण्ड मुंगराबादशाहपुर के ग्राम पंचायत सराय रैचन्दा की प्रधानाध्यापिका पर मिड-डे मील का खाद्यान्न बेचने का आरोप था। जिसकी जांच की गई तो आरोप सही पाए गए। इसपर बीएसए डा. गोरख नाथ पटेल ने बुधवार को प्रधानाध्यापक को निलम्बित कर दिया। सराय रैचन्दा के ग्राम प्रधान अरविन्द कुमार पटेल ने बताया कि उन्होने 12 सितम्बर को ई-रिक्शा पर लादकर बिक्री करने के लिए ले जाए जा रहे खाद्यान्न को पकड़ लिया था। रास्ते में पकड़ने के बाद सूचना सतहरिया पुलिस चौकी प्रभारी गंगा सागर मिश्र को दी गई। चौकी प्रभारी ने ई-रिक्शा चालक समेत खाद्यान्न को सतहरिया चौकी पर लाकर खड़ा कर पूछताछ की। पूछताछ में ई-रिक्शा चालक ने सामाग्री उसे पूर्व माध्यमिक विद्यालय सराय रैचन्दा प्रधानाध्यापिका रीता पटेल ने दिया है

- स्कूल बैग का बोझ बिगाड़ रहा अभिभावकों का बजट
- यूपी बोर्ड : 20 मई तक विद्यार्थियों को अंकपत्र देने की तैयारी
- बीएड प्रवेश परीक्षा में विलंब शुल्क के साथ पांच तक भरें फॉर्म
- आउटसोर्स व अंशकालिक कर्मियों के लिए छुट्टियां व काम के घंटे तयः असीम अरुण
- सिपाही भर्ती के अभ्यर्थी को घोषित किया फिट, नियुक्ति के दिए आदेश