अमेठी सिटी। जिले के 36 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा के लिए स्पेशल एजुकेटर नियुक्त किए जाएंगे। लर्निंग बाई डूइंग या करके सीखो से आच्छादित 26 व 10 पीएमश्री विद्यालयों में यह व्यवस्था की जाएगी।
- स्कूल रेडीनस फेज-1 एंडलाइन आकलन 2026: कक्षा 1 शिक्षक 30 अप्रैल तक प्रेरणा ऐप पर DCF से करें मूल्यांकन, देखें यूजर मैन्युअल
- भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कक्षाएं
- स्थानांतरण वाले #शिक्षामित्र भाई बहनों के लिए कार्यभार ग्रहण प्रपत्र प्रारूप ✅✅🙏👇👇
- ब्रिज कोर्स _69K पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक बढ़ाई गई……. 🤔
- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में
करके सीखो कांसेप्ट पर आधारित दो उच्च प्राथमिक विद्यालयों का चिह्नांकन प्रत्येक विकास खंड में किया गया है। जिला मुख्यालय गौरीगंज में अन्नीबैजल व दरपीपुर में कक्षा छह से आठ तक के इन विद्यालयों में कृषि विज्ञान, गृह विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक व मैकेनिकल की व्यावसायिक शिक्षा देने के लिए चार-चार शिक्षकों की नियुक्ति की

जाएगी। आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से तैनात व्यवसायिक शिक्षकों को 14 हजार रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग में सामुदायिक शिक्षा के जिला समन्वयक प्रवीण सिंह ने बताया कि शासन ने विद्यालय में लैब स्थापना के लिए 29 हजार रुपये 55 तरह के सामानों की खरीद के लिए दिया है। वहीं 155 आइटम सरकार की ओर से उपलब्ध कराए जाएंगे।
वहीं जिले के 36 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्पेशल प्रोफेशनल एजूकेटर की नियुक्ति आंगनबाड़ी के साथ ही होगी। शिक्षा विभाग के अनुसार जिले में ऐसे केंद्र जो प्राथमिक विद्यालयों में संचालित हैं, उनमें से 136 में आंगनबाड़ी एजूकेटर रखे जाएंगे।