बहजोई। संभल में कल्कि महोत्सव के दौरान पास को लेकर शिक्षकों व पुलिसकर्मियों में नोकझोंक हुई। पुलिसकर्मियों ने पास न होने पर शिक्षकों को पंडाल से निकाल दिया। इसकी शिकायत राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक विकास यादव ने बीएसए अलका शर्मा से की है। साथ ही इस तरह के कार्यक्रम में ड्यूटी भी नहीं लगाने की मांग की है। मंगलवार को शाम हुई नोकझोंक को लेकर शिक्षकों ने कहा कि संभल

- डीएलएड. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की संशोधित, कार्यक्रम हुआ जारी
- यूपी बोर्ड के छात्र भी दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा, बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है मंजूरी
- 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission): मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मई तक का समय
- टीईटी अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई: पुराने शिक्षकों को मिल सकती है राहत, 13 मई को होगा फैसला, लाखों शिक्षकों की नजरें टिकीं
- 8वें वेतन आयोग की नई दिल्ली में होने वाली बैठक सम्पन्न, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर सबकी नजर
के कल्कि महोत्सव में डॉ. भीमराव आंबेडकर विचार गोष्ठी का कार्यक्रम था। विभाग की ओर से ब्लॉक बनियाखेड़ा व पंवासा के शिक्षकों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। इसको लेकर सभी शिक्षक पंडाल में बैठकर कार्यक्रम देख रहे थे। तभी कुछ पुलिसकर्मियों ने पास न होने का हवाला देते हुए पंडाल में बैठे शिक्षकों को कुर्सियों से उठाना शुरू कर दिया।
इस पर शिक्षकों ने विभाग की ओर से शिक्षकों को कार्यक्रम में बुलाए जाने की बात कही, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पास न होने का हवाला दिया और पंडाल से बाहर कर दिया। जिला संयोजक का कहना है कि शिक्षकों को पंडाल से बाहर करने से अपमान हुआ है। संगठन इसका विरोध करता है। आगे कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में शिक्षकों की ड्यूटी न लगाई जाए। संवाद