वाराणसी। अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विज्ञान विभाग के अतिथि अध्यापक डॉ. राहुल सिंह को कार्यमुक्त कर दिया गया है। प्रोफेसर का 30 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह एक व्यक्ति से अभद्र भाषा में बात कर रहे थे। इसकी शिकायत विश्वविद्यालय प्रशासन से की गई थी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच समिति का गठन किया था। रिपोर्ट के आधार पर कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा की संस्तुति पर कुलसचिव राकेश कुमार ने डॉ. राहुल को कार्यमुक्त कर दिया है। ब्यूरो

- स्कूल बैग का बोझ बिगाड़ रहा अभिभावकों का बजट
- यूपी बोर्ड : 20 मई तक विद्यार्थियों को अंकपत्र देने की तैयारी
- बीएड प्रवेश परीक्षा में विलंब शुल्क के साथ पांच तक भरें फॉर्म
- आउटसोर्स व अंशकालिक कर्मियों के लिए छुट्टियां व काम के घंटे तयः असीम अरुण
- सिपाही भर्ती के अभ्यर्थी को घोषित किया फिट, नियुक्ति के दिए आदेश
- 540 स्पेशल एजुकेटर्स की नियुक्ति पर UP शिक्षा विभाग का पत्र मुख्य बातें – एकदम साफ, देखें
- सत्ता में आए तो पुरानी पेंशन बहाल होगी:कांग्रेस
- हर जिले में 15 से आंदोलन करेंगे कर्मचारी और शिक्षक
- जनगणना में शिक्षक-कर्मचारी लगे, बंद होने लगे विद्यालय
- अब 30 जून तक अपने सहायक के साथ परीक्षा दे सकेंगे दिव्यांग