प्रतापगढ़। अब यदि अभिभावक ने अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनवाया है तो संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक को यह काम करना होगा।
क्योंकि, अब सभी बच्चों की यूनिक आईडी में जन्म प्रमाण पत्र व आधार कार्ड नंबर अपलोड करना है। शिक्षा निदेशक बेसिक प्रताप सिंह बघेल ने इस संबंध में बीएसए को पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं।

- डीएलएड. द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की संशोधित, कार्यक्रम हुआ जारी
- यूपी बोर्ड के छात्र भी दे सकेंगे इम्प्रूवमेंट परीक्षा, बोर्ड ने शासन को भेजा प्रस्ताव, जल्द मिल सकती है मंजूरी
- 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission): मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन बढ़ी, अब 31 मई तक का समय
- टीईटी अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई: पुराने शिक्षकों को मिल सकती है राहत, 13 मई को होगा फैसला, लाखों शिक्षकों की नजरें टिकीं
- 8वें वेतन आयोग की नई दिल्ली में होने वाली बैठक सम्पन्न, सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर सबकी नजर
- भीषण गर्मी के चलते जिले में स्कूलों का समय बदला, अब सुबह 8 से 10 बजे तक ही संचालन
- शैक्षिक सत्र 2026-27 हेतु यू-डायस पोर्टल पर स्टूडेण्ट डाटा प्रोग्रेशन / फीडिंग किये जाने के सम्बन्ध में।
- MP में छुट्टी के दिन काम करने पर अर्जित अवकाश मिलेगा
- RTE से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET से छूट देने की मांग तेज, टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
- 1 मई 2026 को बुद्ध पूर्णिमा का अवकाश, स्कूलों में रहेगी छुट्टी, देखें
जिले में संचालित सभी परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की यूनिक आईडी को अनिवार्य कर दिया गया है। पोर्टल पर प्रधानाध्यापक यूनिक आईडी के लिए जन्म प्रमाण पत्र व आधार कार्ड नंबर अपलोड करेंगे। जिन बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र नहीं होगा, उनका प्रमाण पत्र
प्रधानाध्यापक बनवाएंगे।
परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के आधार लिंक खाते में ही उनके लिए ड्रेस, बैग, जूते मोजे के लिए धनराशि भेजी जाती है। यूनिक आईडी में आधार व जन्म प्रमाण पत्र अपलोड न होने के कारण कई बच्चों के खाते में धनराशि नहीं भेजी जा पा रही है।
बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शिक्षा निदेशक का पत्र मिला है। खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। सभी बच्चों की यूनिक आईडी बनेगी, ताकि उनके खाते में रुपये भेजे जा सकें।