लखनऊ। प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग के तहत चल रहे परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व रसोइयों को जल्द ही मानदेय वृद्धि व कुछ अन्य लाभ का तोहफा मिल सकता है। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह आठ अक्तूबर को शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने इस बैठक में शामिल होने के लिए शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व रसोइयों के पंजीकृत संघ के राज्य स्तरीय अध्यक्ष व महामंत्री को दो- दो प्रतिनिधि के साथ इस बैठक में शामिल होने के लिए कहा है। उन्होंने संबंधित संगठनों से इसके लिए सात अक्तूबर तक प्रतिनिधियों के नाम व उनके विवरण उपलब्ध कराने को कहा है।
शासन में 08.10.2024 को शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोईया संबंधित विभिन्न मांगों पर विचार हेतु आवश्यक बैठक होगी।
- स्कूल रेडीनस फेज-1 एंडलाइन आकलन 2026: कक्षा 1 शिक्षक 30 अप्रैल तक प्रेरणा ऐप पर DCF से करें मूल्यांकन, देखें यूजर मैन्युअल
- भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कक्षाएं
- स्थानांतरण वाले #शिक्षामित्र भाई बहनों के लिए कार्यभार ग्रहण प्रपत्र प्रारूप ✅✅🙏👇👇
- ब्रिज कोर्स _69K पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक बढ़ाई गई……. 🤔
- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में
