अमेठी, । पुलिस ने गुरुवार की शाम शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के अहोरवा भवानी चौराहे पर हुए शिक्षक परिवार के हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान चंदन वर्मा के रूप में हुई है जो शिक्षक की पत्नी पूनम भारती का प्रेमी बताया जा रहा है।

- स्कूल रेडीनस फेज-1 एंडलाइन आकलन 2026: कक्षा 1 शिक्षक 30 अप्रैल तक प्रेरणा ऐप पर DCF से करें मूल्यांकन, देखें यूजर मैन्युअल
- भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कक्षाएं
- स्थानांतरण वाले #शिक्षामित्र भाई बहनों के लिए कार्यभार ग्रहण प्रपत्र प्रारूप ✅✅🙏👇👇
- ब्रिज कोर्स _69K पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक बढ़ाई गई……. 🤔
- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में
रात 11 बजे अमेठी एसपी अनूप सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि घटना के खुलासे के लिए लगी एसटीएफ की टीम ने चंदन वर्मा को प्रयागराज से दिल्ली जाते समय जेवर टोल प्लाजा के पास गिरफ्तार कर लिया। वहां वह बस से जा रहा था कि उसे दबोच लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने कबूल किया है कि उसका शिक्षक की पत्नी से डेढ़ साल पहले से संबंध था। बीते दो महीने से दोनों में अनबन चल रही थी। इसी से वह परेशान था और गुरुवार की शाम शिक्षक के घर में घुस गया। जो भी उसके सामने मिला उसने सभी को गोली मार दी। इस घटना में शिक्षक सुनील कुमार उनकी पत्नी और दो बच्चियों की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद वह छत पर जाकर पीछे के रास्ते से कूद कर फरार हो गया।
खुद को भी मारी थी गोली, मिस हो गई एसपी ने बताया कि सभी फायर एक ही बंदूक से किए गए हैं। आरोपी ने मौके पर कुल 10 गोलियां चलाई जिसमें एक जिंदा कारतूस मिला है। आरोपी ने सबको मारने के बाद आत्महत्या की नीयत से खुद पर भी गोली चलाई थी लेकिन वह मिस हो गई।