लखनऊ। प्रदेश में संस्कृत की पढ़ाई को बढ़ावा देने के क्रम में प्रदेश सरकार की ओर से 16 नए राजकीय संस्कृत विद्यालयों को स्वीकृति दी गई है। इनके भवन निर्माण के लिए शासन की ओर से 17 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जल्द ही इनका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा, ताकि नए सत्र में यहां पढ़ाई शुरू हो सके।

- जनगणना : नज़री नक्शा (HLB) – आसान भाषा में पूरी गाइड
- जनगणना प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश: फील्ड वर्क और ऐप का उपयोग कैसे करें?
- दुर्घटना में घायल हुए शिक्षामित्र की इलाज के दौरान मौत, परिजनों के लिए मदद और नौकरी की उठी मांग
- सभी अपना अपना जनगणना खुद से ऑनलाइन करके रख ले । Id सेव करके रखें, इससे आसानी से आपका जनगणना हो जाएगा। 🙏🙏
- मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपदों के भ्रमण, स्थलीय निरीक्षण एवं विकास कार्यों की समीक्षा के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश।
अभी प्रदेश में मात्र दो राजकीय संस्कृत विद्यालय हैं। इसी क्रम में प्रदेश सरकार ने पांच धार्मिक शहरों नैमिषारण्य (सीतापुर), प्रयागराज, अयोध्या, मथुरा व चित्रकूट में नए आवासीय राजकीय संस्कृत विद्यालय खोलने को मंजूरी दी थी। यहां पर 100-100 बेड के छात्रावास भी होंगे। इनके अतिरिक्त वाराणसी, रायबरेली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, जालौन, अमेठी, मुरादाबाद, एटा व हरदोई में भी राजकीय संस्कृत विद्यालय खोलने को हरी झंडी दी गई है।