अमेठी, । पुलिस एनकाउंटर में गोली से घायल चंदन वर्मा को अमेठी के जिला अस्पताल में पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच उसे इलाज के लिए वार्ड में भर्ती किया गया है। बंद शीशे से चंदन को देखने के लिए लोग झांक रहे थे। एक हंसते खेलते परिवार को बर्बाद करने वाले आरोपी चंदन को देखकर लोग उसे कोस भी रहे थे। शनिवार को अमेठी पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच अभियुक्त चंदन वर्मा को न्यायालय ले जाने से पहले एक्स-रे के लिए वार्ड से निकलते समय मीडिया कर्मियों ने आरोपी से एक के बाद एक सवाल चंदन से पूछने शुरू कर दिए।

- जनगणना : नज़री नक्शा (HLB) – आसान भाषा में पूरी गाइड
- जनगणना प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश: फील्ड वर्क और ऐप का उपयोग कैसे करें?
- दुर्घटना में घायल हुए शिक्षामित्र की इलाज के दौरान मौत, परिजनों के लिए मदद और नौकरी की उठी मांग
- सभी अपना अपना जनगणना खुद से ऑनलाइन करके रख ले । Id सेव करके रखें, इससे आसानी से आपका जनगणना हो जाएगा। 🙏🙏
- मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपदों के भ्रमण, स्थलीय निरीक्षण एवं विकास कार्यों की समीक्षा के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश।
सर झुकाकर चल रहे चंदन ने एक भी सवाल का जवाब ठीक से नहीं दिया। उसने कहा कि मुझे घटना का बहुत पछतावा है। बच्चों की हत्या के बाबत पूछे जाने पर कहा कि गलती हो गई। वहीं पूनम भारती से संबंधों के बाबत पूछे जाने पर चंदन ने साफ इनकार कर दिया
और कहा कि कोई संबंध नहीं थे। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त पिस्टल के बारे में पूछे जाने पर कहा कि कौन सी पिस्टल ? इसके बाद वह रोते हुए पुलिस की जीप में बैठ गया। कड़ी सुरक्षा के बीच सीएचसी गौरीगंज में उसका एक्सरे कराया गया। यहां से निकलने के बाद एक बार फिर से मीडिया कर्मियों ने उससे कई सवाल पूछने की कोशिश की, लेकिन उसने एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया