प्रयागराज/लखनऊ, । जिला विद्यालय निरीक्षक या अन्य राजकीय कार्यालयों से संबद्ध और मूल विद्यालय से नियमित वेतन लेने वाले प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों का संबद्धीकरण समाप्त होगा।

- विकास खण्ड स्तर पर खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रधानाध्यापक के साथ मासिक बैठक आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में।
- NPS धारकों को FMA- Grant of fixed medical allowance की सुविधा देने के संबंध में
- केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 02% की वृद्धि किए जाने से संबंधित वित्त मंत्रालय, भारत सरकार का आदेश जारी
- जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में लगे शिक्षकों को अर्जित अवकाश (Earned Leave) प्रदान किए जाने के संबंध में -CM को पत्र
- भीषण गर्मी में शिक्षकों को अतिरिक्त समय तक रोकना अव्यवहारिक: शिक्षक संघ का कड़ा विरोध
अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने सभी जिला विद्यलय निरीक्षकों और वित्त एवं लेखाधिकारियों को निर्देशित किया है कि संबद्धीकरण तत्काल निरस्त कर संबंधित शिक्षकों को अपने मूल विद्यालय में योगदान दिलवाना सुनिश्चित करें। लिखा है कि प्रदेश के विभिन्न शिक्षक संघों की ओर से शिक्षा निदेशालय को शिकायत मिली है एडेड शिक्षकों को उनके मूल पदस्थित विद्यालय की बजाए दूसरे कार्यालयों से संबद्ध करना पूरी तरह अनियमित है। इस संबंध में किसी प्रकार का कोई शासनादेश नहीं है। संबंधित शिक्षक को उनके मूल विद्यालय से अन्यत्र कार्यालयों में सम्बद्ध किए जाने पर मूल विद्यालय के शिक्षण संबंधी गतिविधियों एवं अन्य विकास कार्यों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।