लखनऊ, । उप्र. माध्यमिक शिक्षक संघ (पाण्डेय गुट) ने मुख्यमंत्री से शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की धारा 12, 18 व 21 को पहले ही तरह बहाल करने की मांग उठायी है। संगठन ने सीएम समेत माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कई माह पहले शिक्षकों की सेवा सुरक्षा शर्तों की बहाली का ज्ञापन दिया था।

- माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने टॉपर को फोन पर दी बधाई
- वाट्सएप यूनिवर्सिटी को छोड सभी विचारों का सम्मान है: सुप्रीम कोर्ट
- अब हाईस्कूल के छात्रों के लिए भी पत्राचार शिक्षा का रास्ता खुला
- टीईटी : शिक्षकों को देना होगा मानव संपदा कोड और सैलरी स्लिप
- 12वीं पास सेवारत शिक्षक भी अब दे सकेंगे यूपीटीईटी, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने दी सहूलियत
संगठन के प्रदेश संयुक्त मंत्री मिथेलश पाण्डेय ने बताया कि शासन में बैठे अफसर इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। नए आयोग में सुरक्षा शर्तें नहीं शामिल हैं। इससे स्कूलों के प्रबंधक और विभागीय अधिकारी शिक्षकों को उत्पीड़न कर रहे हैं।
शिक्षकों की पदोन्नति से लेकर नई नियुक्ति अन्य चीजें प्रभावित हो रही हैं। शिक्षक परेशान है। मुख्यमंत्री से गुहार लगायी है कि शिक्षकों की समस्याओं पर जल्द संज्ञान लेकर निस्तारण कराएं। अन्यथा शिक्षक संघ आन्दोलन के लिये बाध्य होगा।