बहराइच। कतर्नियाघाट के गिरिजापुरी सिंचाई कॉलोनी में शनिवार की रात टस्कर हाथियों के झुंड ने प्राथमिक विद्यालय की खिड़की तोड़ दी। हाथी उसमें रखा मिड डे मील का राशन चट कर गए। हाथियों की दस्तक के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है।

- किस्त कटने से पहले बताना होगा: आरबीआई ने कहा, बैंक या वित्तीय संस्थान का 24 घंटे पहले ग्राहक को सूचित करना जरूरी
- माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा जनपदों के भ्रमण, स्थलीय निरीक्षण एवं विकास के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी
- धोखाधड़ी के प्रमाण के बिना दशकों पुरानी नियुक्ति रद्द नहीं की जा सकती : हाईकोर्ट
- क्या संविधान उस श्रद्धालु की रक्षा नहीं करेगा जिसे मूर्ति छूने की अनुमति नहीं : सुप्रीम कोर्ट
- मिशन कर्मयोगी ‘साधना सप्ताह’ में प्रदेश को देश में दूसरा स्थान
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में कतर्नियाघाट रेंज के सिचाई कॉलोनी गिरिजापुरी में शनिवार की रात ग्रामीण अपने घरों में सो रहे थे। इस दौरान रात में टस्कर हाथियों के एक झुंड ने दस्तक दी। हाथियों के झुंड ने प्राथमिक विद्यालय की दो खिड़कियों को तोड़
कतर्नियाघाट रेंज के गिरिजापुरी सिंचाई कॉलोनी पहुंचे हाथी, दहशत का माहौल
दिया और कक्ष में रखे मिड डे मील का राशन चट कर गए। सुबह पहुंचे विद्यालय के शिक्षकों ने इसकी सूचना रेंजर रामकुमार को दी। सूचना पर गजमित्रों की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को बचाव के प्रति जागरूक किया। बीट इंचार्ज वन रक्षक अकील अहमद, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी दबीर हशन व गजमित्रों की टीम गांव में मौजूद रही। (संवाद)