लखनऊ, प्राइमरी स्कूलों में नियम विरुद्ध 13 वर्ष से मनचाहे स्कूलों में सम्बद्ध करीब 16 शिक्षक और शिक्षिकाओं को अब मूल स्कूलों में जाना पड़ेगा। बीएसए ने दो दिन के भीतर ज्वाइन करने का आदेश दिए हैं। बीईओ को निर्देश दिए हैं कि सम्बद्ध स्कूल से इन्हें कार्यमुक्त कर मूल स्कूल में कार्य भार ग्रहण कराएं। ज्वाइन न करने पर कानूनी कार्रवाई होगी। इनमें अधिकतर महिला शिक्षक शासन में बैठे अफसरों की पत्नियां हैं। एक वर्ष के लिए सम्बद्ध की गई शिक्षिकाएं 13 वर्ष से स्कूलों में डटी हुई थीं। इनमें दो शिक्षक और 14 शिक्षिकाएं शामिल हैं।

- विकास खण्ड स्तर पर खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रधानाध्यापक के साथ मासिक बैठक आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में।
- NPS धारकों को FMA- Grant of fixed medical allowance की सुविधा देने के संबंध में
- केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 02% की वृद्धि किए जाने से संबंधित वित्त मंत्रालय, भारत सरकार का आदेश जारी
- जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में लगे शिक्षकों को अर्जित अवकाश (Earned Leave) प्रदान किए जाने के संबंध में -CM को पत्र
- भीषण गर्मी में शिक्षकों को अतिरिक्त समय तक रोकना अव्यवहारिक: शिक्षक संघ का कड़ा विरोध
वर्ष 2011 में इनका अटैचमेंट हुआ था। नियमतः अटैचमेंट एक वर्ष के लिये होता है, लेकिन यह शिक्षिकाएं 13 वर्ष से उसी स्कूल में जमी हुई थी। कई बार अटैचमेंट खत्म करने के निर्देश हुए, लेकिन जुगाड़ से रुकवा लिया। करीब एक माह पहले मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज ब्योरे की पड़ताल में मामला सामने आने पर बीएसए राम प्रवेश ने उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।